ENG vs IRE: Stuart Broad के लिए एक बार फिर Lucky साबित हुआ Lords, 10 साल बाद किया कारनामा

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

बीते दिन यानी 1 जून से England vs Ireland के बीच इकलौते टेस्ट मैच की श्रंखला खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच ये मैच इंग्लैंड के Lords मैदान में खेला जा रहा है और इस मैच के पहले ही दिन England के तेज गेंदबाज Stuart Broad ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच के ओपनिंग डे पर ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 विकेट झटक कर सभी को अपनी गेंदबाजी का मुरीद बना लिया है।

ये भी पढ़ें: https://cricketyatri.com/cricket/these-are-the-top-5-players-with-the-most-runs-in-t20-blast/

Stuart Broad ने चटके 5 विकेट

आपको बता दें कि इस मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉड ने सबसे पहले मैच के पांचवे ओवर में ही PJ Moore को अपना शिकार बनाया। ब्रॉड ने मूर को LBW कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के कप्तान Andrew Balbirnie, Harry Tector, James McCullum और Mark Adair को चलता कर आयरलैंड के बल्लेबाजी क्रम की कमर ही तोड़ दी। आपको बता दें कि ब्रॉड ने लगभग 10 साल बाद लॉर्ड्स के मैदान में ऐसा कारनामा किया है और इसी के साथ लॉर्ड्स के मैदान में ये ब्रॉड का तीसरा 5 विकेट हॉल था।

Stuart Broad 6

ये भी पढ़ें: https://cricketyatri.com/cy-premium/rashid-khan-shared-a-special-message-for-his-fans/

पहले दिन 172 रनों पर ढेर हुई Ireland Team

Stuart Broad के इस धाकड़ गेंदबाजी के बल पर आयरलैंड की पूरी टीम 56.2 ओवर में 172 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में ब्रॉड के आंकड़ो की बात करें तो पहले दिन आयरलैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते हुए ब्रॉड ने 17 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। इससे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने लगभग 10 साल पहले साल 2013 में New Zealand के खिलाफ 5 विकेट झटके थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...