LSG vs CSK Pitch Report: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज चेन्नई का सामना करेगी लखनऊ, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

Pranjal Srivastava
Published On:
LSG vs CSK Pitch Report

Lucknow Super Giants और Chennai Super Kings के बीच आज शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में शाम साढ़े 7 बजे से IPL 2024 का 34वां मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

इस टूर्नामेंट में अबतक दोनों ही टीमें 6-6 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें 2 हार और 4 जीत के साथ चेन्नई प्वाइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 3 जीत और 3 हार के साथ फिलहाल 5वें पायदान पर मौजूद है। ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज कर जहां CSK नंबर 1 स्पॉट की तरफ एक कदम बढ़ाना चाहेगी, तो वहीं लखनऊ इस मैच को जीतकर टॉप 4 में अपनी जगह कंफर्म करना चाहेगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आखिर इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर बल्लेबाजों की चलती है या गेंदबाज बाजी मारते हैं –

LSG vs CSK Pitch Report

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। वहीं इसके साथ ही ये पिच स्पिनर्स को भी खूब फायदा पहुंचाती है। हालांकि इस पिच पर ज्यादातर लो स्कोरिंग मुकाबले ही देखे गए हैं। इस पिच का औसत स्कोर भी लगभग 147 रनों का ही है।

ऐसे में जाहिर तौर पर कहा जा सकता है कि इस पिच पर रन निकाल पाना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा। वहीं बता दें कि इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा कर पाना इस पिच पर और भी कठिन हो जाता है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स: अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, अवनीश राव अरावेली, डेरिल मिशेल, दीपक चाहर, एमएस धोनी (सी), महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, रचिन रवींद्र, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, समीर रिज़वी, शेख रशीद, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे।

लखनऊ सुपर जायंट्सः केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद। अरशद खान।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...