LSG vs GT: “उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई…”, मैच समाप्त होने के बाद यश ठाकुर ने मयंक यादव की चोट पर दिया अपडेट

Pranjal Srivastava
Published On:
LSG vs GT

बीती रात डबल हेडर मुकाबले का दूसरा मैच LSG और GT के बीच खेला गया, जिसमें LSG एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली। हालांकि इस जीत के बावजूद LSG को इस मैच के दौरान बड़ा झटका लग गया। दरअसल, लखनऊ टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव अपना पहला ओवर डालने के बाद ही मैदान छोड़ कर बाहर चले गए।

उन्हें चोट के कारण मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इससे देख सभी फैंस और फ्रेंचाइजी हैरान रह गई। बता दें कि GT के खिलाफ मयंक ने एक ओवर में 13 रन दिए, लेकिन इस 1 ओवर के दौरान भी उनकी गति में कमी दिखाई दी। ऐसे में मैच समाप्त होने के बाद कल के मैच के स्टार गेंदबाज याश ठाकुर ने मयंक की चोट को लेकर अपडेट दिया।

मयंक को कोई गंभीर चोट नहीं आई

गौरतलब है कि मयंक यादव ने बीते 2 मुकाबलों में अपनी रफ्तार का जादू फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स के ऊपर तक चलाया है। अपनी तेज रफ्तार के कारण वो फैंस के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। ऐसे में जब मैच के दौरान 1 ओवर के बाद ही वो मैदान छोड़कर वापस गए तो फैंस के चेहरे पर मायूसी दिखी। सभी ये जानने को बेताब थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या?

ऐसे में मैच खत्म होने के बाद यश ठाकुर ने  प्रेस कांफ्रेंस में मयंक यादव को लेकर अपडेट दिया। यश ने कंफर्म किया कि उन्होंने बताया कि मयंक को चोट के कारण मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है और वह अब ठीक हो गए हैं।

मयंक करेंगे एक बार फिर वापसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मयंक पिछले मुकाबलों में एलएसजी के लिए असाधारण प्रदर्शन करते नजर आए हैं। उन्होंने पिछले 2 मैचों में 41 रन देते हुए 6 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में उन्हें चोट लगना LSG के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती थी। हालांकि मयंक के बारे में अपडेट देते हुए यश ठाकुर ने कहा कि, “वह अब बिल्कुल ठीक है। घबराने की कोई बात नहीं।”

यश ने बताया कि मयंक के बाहर चले जाने के बाद केएल ने उनसे कहा, “शायद यह आपका दिन है और आप हमारे लिए मैच जीत सकते हैं। बस विश्वास करें और बाहरी चीजों के बारे में न सोचें क्योंकि यह हमारे हाथ में नहीं है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...