Sachin Tendulkar की अपील के बाद एक्टिव हुई महाराष्ट्र सरकार, DeepFake के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

Pranjal Srivastava
Published On:
Sachin Tendulkar

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी औक क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar को बीते दिन यानी सोमवार को काफी लंबे समय बाद गुस्से में देखा गया। दरअसल, सचिन ने DeepFake के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था। उनके पुराने इंटरव्यू वीडियो को गलत तरीके से यूज करके एक गेमिंग ऐप ने अपने निजी विज्ञापन को प्रमोट किया था। इसी को लेकर सचिन का गुस्सा फूटा था।

सचिन तेंदुलकर ने इस तरह के फेक वीडियोज की कड़ी निंदा की थी और साथ ही लोगों से सतर्क रहने की भी सलाह दी थी। इतना ही नहीं बल्कि सचिन ने इस पोस्ट के जरिए सरकार से DeepFake के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने की अपील भी की थी। ऐसे में अब महाराष्ट्र सरकार ने सचिन की अपील के ध्यान में रखते हुए इस मामले के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है।

DeepFake के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार लेगी सख्त कदम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DeepFake के खिलाफ सचिन के गुस्से को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसके खिलाफ अब कड़े नियम लागू करने का फैसला कर लिया है। सचिन के पोस्ट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार के केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर सचिन के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि, “इस वीडियो को सामने लाने के बाद सचिन तेंदुलकर का धन्यवाद। ऐसी डीपफेक और गलत सूचना वाली वीडियो से भारतीय उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को काफी खतरा है। इन प्लेटफार्मों को केंद्र द्वारा जारी सलाह का पालन करना बेहद जरुरी है। अगर कोई ऐसा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। इन प्लेटफार्मों के लिए हम जल्द ही आईटी नियम के तहत सख्त नियमों की अधिसूचना जारी करेंगे।”

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के एक पुराने इंटरव्यू वीडियो को एक गेमिंग ऐप ने बिना परमिशन के अपने निजी विज्ञापन के लिए यूज किया है। दरअसल, DeepFake की मदद से सचिन तेंदुलकर इस वीडियो में उस गेमिंग ऐप से धन लाभ कमाने का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

इस ऐप द्वारा अपना झूठा प्रमोशन करवाने के लिए इसको म्यूट किया गया और सचिन की आवाज में डबिंग करते हुए वीडियो का गलत इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में मास्टर-ब्लास्टर ने इसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और इसके खिलाफ सरकार से सख्त एक्शन की मांग भी की थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।