बिना कोई गेंद डाले कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चोटिल हो गए , ऑस्ट्रेलियाई टीम की इंजरी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Many Australian players got injured without bowling any ball, Akash Chopra gave a big statement regarding the injury of the Australian team

बिना कोई गेंद डाले कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चोटिल हो गए , ऑस्ट्रेलियाई टीम की इंजरी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अभी शुरू नहीं हुई है और बिना कोई गेंद डाले कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 नवंबर से नागपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने काफी मजबूत टीम चुनी है और वो 18 सदस्यीय टीम के साथ भारत आई है. हालांकि इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। मिचेल स्टार्क, कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड जैसे बड़े खिलाड़ी चोट के शिकार हैं।

ये भी पढ़े : इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को उनके घर में हरा सकती है , पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान

ऑस्ट्रेलिया को जोश हेजलवुड की चोट से बड़ा नुकसान होगा – आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले ही कंगारू टीम के खिलाड़ी चोटिल हो गए. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

“जोश हेजलवुड चोट के शिकार हैं। वह पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मिचेल स्टार्क भी चोटिल हैं। वह पहले मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। कैमरून ग्रीन खेलेगा लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर सकता। एक गेंद भी नहीं फेंकी गई है और कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। हालांकि, जोश हेजलवुड के चोटिल होने का सबसे ज्यादा खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को भुगतना पड़ेगा। वह जबरदस्त गेंदबाज हैं।”

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच के दौरान जोश हेजलवुड चोटिल हो गए थे और इसके बाद से वह पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में कंगारू टीम के लिए यह एक बड़ा नुकसान कहा जा सकता है. हेजलवुड की कमी उन्हें काफी खल सकती है। उनकी गैरमौजूदगी में स्कॉट बोलैंड को पहले टेस्ट में शामिल किया जा सकता हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...