Ashes 2023: गेंदबाजी के बाद Mark Wood ने बल्लेबाजी में भी बरपाया कहर, महज 8 गेंदों में ठोक डाले 24 रन, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Ashes 2023

Ashes 2023 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जा रहा है और इस मैच की पहली इनिंग इंग्लिश खिलाड़ी Mark Wood के नाम रही, जिन्होंने पहले तो गेंदबाजी में जलवा दिखाते हुए 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी और इसके बाद बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए महज 8 गेंदों में 24 रन ठोक डाले।

F0XV7eEWIAIW M

Mark Wood ने झटके 5 विकेट

गौरतलब है कि इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद Mark Wood ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पवेलियन भेज दिया। इस दौरान Mark Wood की रफ्तार के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पानी भरते नजर आए। इस दौरान मार्क वुड ने 5 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: नाइट क्लब में मुलाकात से बिना शादी बच्चे तक, क्या है Hardik Pandya की लव स्टोरी

Mark Wood ने खेली तूफानी पारी

आपको बता दें कि इस मैच की पहली इनिंग में गेंद से कहर बरपाने के बाद भी मार्क वुड की आंधी शांत नहीं हुई और बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने रही सही कसर भी पूरी कर दी। इस दौरान वुड ने सबसे पहले Mitchell Starc को अपने निशाने पर लिया और उनके एक ही ओवर में 16 रन जड़ दिए। यहां तक कि उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत भी शानदार छक्के से की। वहीं अपनी पारी के दौरान वुड ने महज 8 गेंदों पर 24 रन कूट डाले।

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट के बाद ICC Test Ranking में हुआ बड़ा बदलाव

Pat Cummins leeds reuters 1

Pat Cummins ने लगाया वुड की पारी पर ब्रेक

दरअसल, वुड की आंधी स्टार्क के ओवर में शांत नहीं हुई तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins खुद ही कंगारू टीम के सेवियर बन कर आए, लेकिन उनके ओवर की तीसरी ही गेंद पर Mark Wood ने फाइन लेग के ऊपर से करारा छक्का ठोक दिया, लेकिन इसके बाद Pat Cummins ने चतुराई भरी गेंदबाजी का प्रमाण देते हुए मार्क वुड का शिकार कर लिया। कमिंस की गेंद पर एक शानदार शॉट लगाने के चक्कर में वुड कैच आउट हो गए और पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी इस तूफानी पारी ने इंग्लैंड को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...