मैट हेनरी और ऐजाज पटेल ने 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kiran Yadav
Published On:
Matt Henry and Aijaz Patel created a world record by sharing a century partnership for the 10th wicket.

मैट हेनरी और ऐजाज पटेल ने 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK v NZ) के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला।

हालांकि पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पहले दिन के आखिर में टीम को वापसी करवा दी , लेकिन दूसरे दिन मेजबान टीम के गेंदबाज कीवी टीम का 10वां विकेट जल्दी गिराने में नाकाम रहे. मैट हेनरी और एजाज पटेल ने 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और न्यूजीलैंड टीम के लिए एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया।

कराची में चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड की टीम छह विकट के नुकसान पर 309 रन बनाये थे । एक समय न्यूजीलैंड ने 345 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवाए थे, लेकिन फिर मैट हेनरी और एजाज पटेल ने 10वें विकेट के लिए 104 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को 449 रन के एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

ये भी पढ़े : IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स से फिरसे जुड़े सौरव गांगुली , क्रिकेट प्रमुख के रूप में करेंगे काम

मैट हेनरी 68 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि पटेल ने 35 रन बनाए। हेनरी-पटेल की जोड़ी ने 24 ओवर तक पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई की। हेनरी-पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए छठी सबसे बड़ी साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया।

न्यूजीलैंड के ब्रायन हेस्टिंग्स और रिचर्ड कोलीगर ने 50 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 10वें विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की थी, जो आज भी आखिरी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

टेस्ट इतिहास में न्‍यूजीलैंड के लिए 10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

  • 151 – ब्रायन हेस्टिंग्‍स- रिचर्ड कोलिंज बनाम पाकिस्‍तान (ऑकलैंड, 1973)
  • 127 – बीजे वॉटलिंग-ट्रेंट बोल्‍ट बनाम बांग्‍लादेश (चट्टोग्राम, 2013)
  • 124 – जॉन ब्रेसवेल-स्‍टीफन बूक बनाम ऑस्‍ट्रेलिया (सिडनी, 1985)
  • 118 – नाथन एस्‍टल-क्रिस कैर्न्‍स बनाम इंग्‍लैंड (क्राइस्‍टचर्च, 2002)
  • 106* – नाथन एस्‍टल-डैनी मॉरिसन बनाम इंग्‍लैंड (ऑकलैंड, 1997)
  • 104 – मैट हेनरी-ऐजाज पटेल बनाम पाकिस्‍तान (कराची, 2023)
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...