Virat Kohli के स्ट्राइक रेट को लेकर छिड़े विवाद में उतरे मैथ्यू हेडन, बोलें – “आतिशबाजी होने वाली है…”

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

Team India के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli के स्ट्राइक रेट को लेकर इन दिनों चर्चाओँ का बाजार गर्म हैं। विराट इस समय IPL 2024 में RCB की टीम की ओर से खेल रहे हैं और इस दौरान भले ही उनकी टीम हार रही हो, लेकिन उनका बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। इस सीजन में वो अबतक के सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

आईपीएल की समाप्ति के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भी आगाज होने वाला हैं। वहीं विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर चल रहे विवाद ने फैंस की चिंता बढ़ा रखी है। हालांकि अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली को लेकर एक भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, हेडन का मानना है कि कोहली का स्ट्राइक रेट सही दिशा में चल रहा है, जिसके चलते आतिशबाजी होने वाली है।

Virat Kohli के स्ट्राइक रेट वाले डिबेट में उतरे मैथ्यू हेडन

दरअसल, विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर चल रहे डिबेट में उतरते हुए मैथ्यू हेडन ने उनका समर्थन किया है। उनका कहना है कि विराट के स्ट्राइक रेट में कोई कमी नहीं है और वो आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने बल्ले से आतिशबाजी करने वाले हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए हेडन ने कहा कि, “वह स्ट्राइक रेट सही दिशा में चल रहा है, यह ऊपर की ओर चल रहा है। पिछले चार वर्षों में आईपीएल को देखें, यह मध्य से चला गया है और 120 के आसपास है, फिर यह 130 और फिर 140 और 150 हो जाता है। तो मेरे लिए 150 एक तरह से काफी अच्छा है। हर कोई अच्छी तरह से बातचीत कर रहा है कि आप (कोहली) कहां बल्लेबाजी करते हैं? क्या यह नंबर तीन होगा, क्या यह ओपनिंग है? आप उन पहले छह ओवरों को जानते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोहली उन पहले छह ओवरों में खेलते हैं। आप जानते हैं कि आतिशबाजी होने वाली है।”

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चलेगा Virat Kohli का तूफान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में होने जा रहा है। आईपीएल की समाप्ति के बाद से ही सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे इस मेगाटूर्नामेंट के लिए रवाना हो जाएंगे। ऐसे में इस टूर्नामेंट से पहले अब मैथ्यू हेडन का मानना है कि वेस्टइंडीज में बल्लेबाजी के लिए अच्छी स्थिति रहेगी और यहां कोहली की अक्रामक शैली को फायदा मिल सकता है। उनका मानना है कि विराट इन परीस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...