मेहंदी हसन की बहादुरी से बांग्लादेश ने भारत को एक विकट से हराया

Kiran Yadav
Published On:
Mehandi Hasan's bravery helps Bangladesh beat India by a wicket

मेहंदी हसन की बहादुरी से बांग्लादेश ने भारत को एक विकट से हराया : मीरपुर में खेले गए बांग्लादेश और भारत के बीच पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 41.2 ओवर में सिर्फ 186 रन बनाये, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर 46 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल किया। मेहदी हसन मिराज़ (1/43 एवं 38*) को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छठे ओवर में शिखर धवन महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (31 गेंद 27) और विराट कोहली (15 गेंद 9) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन शाकिब अल हसन ने 11वें ओवर में दोनों को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया.

श्रेयस अय्यर (39 रन पर 24) ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े, लेकिन 20वें ओवर में अय्यर के आउट होने से भारत को 92 के स्कोर पर चौथा झटका लगा.

शाकिब की घातक गेंदबाज़ी से 186 रनों पर सिमटी भारतीय टीम : मीरपुर में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मैच में भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए सिर्फ 187 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 41.2 ओवर में सिर्फ 186 रन बनाकर सिमट गई।

गेंदबाज़ी में शाकिब अल हसन ने पांच और इबादत होसैन ने चार विकेट लिए। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 73 रनों की शानदार पारी खेली उसके अलावा बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

टॉस बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छठे ओवर में शिखर धवन महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (31 गेंद 27) और विराट कोहली (15 गेंद 9) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन शाकिब अल हसन ने 11वें ओवर में दोनों को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया.

श्रेयस अय्यर (39 रन पर 24) ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े, लेकिन 20वें ओवर में अय्यर के आउट होने से भारत को 92 के स्कोर पर चौथा झटका लगा.

यहां से केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए वाशिंगटन सुंदर (19 गेंद में 43 रन) के साथ 60 रन की साझेदारी की और टीम को 150 के पार पहुंचाया। इस दौरान राहुल ने 49 गेंदों में वनडे में अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया। हालाँकि, सुंदर के 152 रन पर आउट होने के बाद, भारत ने चार रन के अंदर तीन और विकेट खो दिए।

सुंदर के अलावा, शाकिब अल हसन ने शार्दुल ठाकुर (2) और दीपक चाहर (0) को आउट कर भारत के खिलाफ पहली बार एकदिवसीय पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान इबादत हुसैन ने शाहबाज अहमद (0) को भी पवेलियन भेजा.

केएल राहुल ने 70 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन 40वें ओवर में इबादत हुसैन ने उन्हें 178 रन पर आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया. इसके बाद मोहम्मद सिराज भी 42वें ओवर में 186 के स्कोर पर 9 रन बनाकर आउट हो गए और भारतीय टीम 200 रन के अंदर ऑल आउट हो गई. गेंदबाज़ी में बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने पांच और र इबादत होसैन ने चार विकेट लिए।

ये भी पढ़े : क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ को डेट कर रही है मराठी एक्ट्रेस? बोलीं- इससे हमारी दोस्ती खराब हो गई

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर दीपक चाहर ने नजमुल हुसैन शंटो को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 10वें ओवर में 26 के स्कोर पर अनामुल हक (14 रन) को आउट कर दिया। यहां से लिटन दास (63 गेंद 41) ने शाकिब अल हसन (38 गेंद 29) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी करके टीम को संभाला।

20वें ओवर में लिटन दास (41रन) और 24वें ओवर में शाकिब अल हसन (29 रन) आउट हुए। यहां से मुशफिकुर रहीम (18) और महमूदुल्लाह (14) ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की धीमी साझेदारी निभाई। हालाँकि, बांग्लादेश को दोहरा झटका लगा क्योंकि दोनों बल्लेबाज 128 रन पर आउट हो गए।

39वें ओवर में 134 रन पर कुलदीप सेन ने अफीफ हुसैन (12 गेंद 6) को आउट कर बांग्लादेश को सातवां झटका दिया और अपना पहला वनडे विकेट लिया.

इसी ओवर में इबादत हुसैन भी बिना खाता खोले 135 रन बनाकर आउट हो गए और बांग्लादेश को आठवां झटका लगा. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 40वें ओवर में हसन महमूद (0) को 136 के स्कोर पर आउट किया और बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा.

यहां से मेहदी हसन मिराज (39 गेंद 38) ने मुस्ताफिजुर रहमान (11 गेंद 10) के साथ 10वें विकेट के लिए 51 रन की यादगार साझेदारी कर टीम को यादगार जीत दिलाई। मेहदी हसन मिराज ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी और चार ओवर शेष रहते हुए भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

गेंदबाज़ी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन, कुलदीप सेन और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो और दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...