MI vs KKR: मुझे पता है कि तुम इस गेम को” अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर पिता सचिन तेंदुलकर का ट्वीट

Published On:

अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर पिता सचिन तेंदुलकर का ट्वीट –  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल की पिच पर पहली बार कदम रखा। अर्जुन का टीम में आना मुंबई के लिए लकी भी साबित हुआ और मेजबान टीम ने वानखेड़े के मैदान पर केकेआर को अपने स्टाइल में 5 विकेट से हार का स्वाद चखाया।

अर्जुन के डेब्यू मैच में उनको चीयर करने के लिए उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी मैदान पर पहुंचीं। अर्जुन ने अपने डेब्यू मैच में 2 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 17 रन खर्च किए। अर्जुन के डेब्यू मुकाबले पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने खुशी जाहिर की, तो सोशल मीडिया पर फैन्स का रिएक्शन भी जमकर वायरल हुआ।

पिता सचिन ने किया अर्जुन के लिए ट्वीट

मैच के बाद पिता सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट करते हुए अर्जुन का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने बेटे के लिए लिखा, “अर्जुन बतौर क्रिकेटर तुमने अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम लिया है।

तुम्हारा पिता होने के नाते, जो तुमको प्यार करता है और इस गेम के प्रति जुनूनी है, मुझे पता है कि तुम इस खेल को वही सम्मान दोगे, जिसका यह हकदार है और यह गेम भी तुम्हें इसके बदले वहीं सम्मान वापस देगा।

यह भी पढ़े – कप्तान बनते ही बदली किस्मत, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, धमाकेदार फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव

मुंबई ने केकेआर को दी मात

अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। केकेआर से मिले 186 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने महज 17.4 ओवर में हासिल किया। टीम की ओर से ईशान किशन ने मात्र 25 गेंदों पर 58 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 43 रन कूटे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...