MI vs LSG Toss Update: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या लखनऊ से ले पाएगी अपनी हार का बदला?

Pranjal Srivastava
Published On:
MI vs LSG Toss Update

Mumbai Indians और Lucknow Super Giants के बीच आज शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2024 का 67वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, और इस सीजन का अपना आखिरी मुकाबला खेल रही हैं, लेकिन फिर भी जीत के साथ ही दोनों टीमें इस सीजन को अलविदा कहना चाहेंगी।

इस सीजन में अबतक दोनों टीमों ने कुल 13-13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से जहां MI को महज 4 मैचों में जीत जबकि 9 मुकाबलों में हार मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ LSG को 6 मैचों में जीत जबकि 7 में हार नसीब हुई है। ऐसे में दोनों टीमें आज के इस मुकाबले को हर हाल में जीतने का प्रयास करेंगी। 

इस बीच वानखेड़े स्टेडियम में दोनों कप्तानों की मौजूदगी में इस मुकाबले का टॉस भी हो चुका है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में किस टीम की जीत होती है।

पिच रिपोर्ट

Wankhede Stadium की पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक सफलता मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है। वहीं इसकी अपेक्षा स्पिन गेंदबाजों को यहां काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही बल्लेबाजों को भी यहां बड़े हिट्स लगाने का भरपूर मौका मिलता है।

बता दें कि इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। इसके साथ ही ये भी जान लें कि इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 169 रनों का है। ऐसे में जाहिर तौर पर आज का ये मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है।

हेड टू हेड

कुल मुकाबले – 5

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते – 4

मुंबई इंडियंस ने जीते – 1

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस – इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला [इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल]

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, युद्धवीर सिंह [इम्पैक्ट प्लेयर: मोहसिन खान]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...