Siraj : सिराज के सामने ढेर हुई वेस्टइंडीज – पिच को लेकर बोल दी बड़ी बात

Atul Kumar
Published On:
Siraj

Siraj – अहमदाबाद में खेले जा रहे भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के पहले ही दिन मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट 2025 में छा गए। लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे इस भारतीय तेज गेंदबाज ने हरी पिच पर घातक गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

उनकी गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 162 रन पर सिमट गई।

सिराज का बयान – “हरी विकेट पर गेंदबाजी का अलग मज़ा”

दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने कहा, “भारत में टेस्ट क्रिकेट में अक्सर ऐसी विकेट नहीं मिलती। पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में ऐसी हरी पिच मिली थी। लंबे समय बाद इस तरह की पिच पर गेंदबाजी करके रोमांचित महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने वेस्टइंडीज कप्तान रोस्टन चेस का विकेट अपनी बेहतरीन गेंदों में से एक बताया। सिराज ने कहा, “मैंने उन्हें वोबल सीम डाली थी। इस तरह की गेंद पर बल्लेबाज को समझ नहीं आता कि गेंद अंदर आएगी या बाहर जाएगी। और वही हुआ।”

इंग्लैंड सीरीज से मिला आत्मविश्वास

सिराज ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने माना कि उस अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। “मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने से जो आत्मविश्वास मिलता है, वही आज भी मुझे मददगार रहा।”

ब्रेक और तैयारी का असर

सिराज ने बताया कि उन्होंने तीन सप्ताह का ब्रेक लिया था और फिर ट्रेनिंग शुरू की। “भारत ए के लिए खेलना, गर्मी में ट्रेनिंग करना और लंबे अंतराल के बाद वापसी करना—इस सबने मेरी लय को परखने का मौका दिया। इस ब्रेक का पूरा आनंद लिया और सीरीज के लिए अच्छी तैयारी की।”

वेस्टइंडीज की प्रतिक्रिया

वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अहम मौकों पर चूक की। उन्होंने कहा, “शाई होप और रोस्टन चेस के बीच साझेदारी बन रही थी लेकिन हम लंच से पहले उसे बड़ी नहीं बना पाए। हमें ऐसे मौकों को भुनाना होगा वरना भारत जैसी टीम के खिलाफ मुश्किलें बढ़ेंगी।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...