WTC Final 2023: Mohammed Siraj ने दूसरे दिन 4 विकेट लेकर हासिल की बड़ी कामयाबी, इन दिग्गजों के साथ जुड़ गया नाम

Ankit Singh
Published On:
WTC Final 2023

7 जून से इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final 2023 का महा मुकाबला खेला जा रहा है, जो 11 जून तक खेला जाना है। इस मैच में 2 दिनों का खेल खेला जा चुका है, जिसमें जहां पहले दिन फर्स्ट हाफ में भारत को अच्छी शुरुआत मिली तो, वहीं दूसरे हाफ में Travis Head और Steve Smith ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सेंचुरी ठोक दी। वहीं दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने भी अपना शतक पूरा किया।

FyHamqhaUAMChAE 1

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: Rohit Sharma ने अंपायर के साथ किया Prank, रिव्यू लेकर कर दिया खारिज

दूसरे दिन 469 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया

हालांकि इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए 469 रनों पर ऑस्ट्रेलिया को ढेर कर दिया। आपको बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा मुश्किल मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने दी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पानी पिला दिया और दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म होने तक 4 विकेट झटक लिए। वहीं इसके साथ ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

ये भी पढ़ें: MID vs SUS Dream11 Prediction in Hindi, Dream11,Fantasy Cricket, Team, English T20 Blast 2023, South Group

Mohammed Siraj ने हासिल की बड़ी कामयाबी

आपको बता दें कि इन 4 विकटों से साथ अब मोहम्मद सिराज टेस्ट मैचों में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। Siraj  ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 40वें गेंदबाज बन गए हैं और इसी के साथ वो जसप्रीत बुमराह, अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन समेत कई दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि सिराज ने अब तक वनडे और आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सभी को अपना मुरीद बनाया ही था, लेकिन इस मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर साबित कर दिया है कि वो हर फॉर्मेट में अपने आप को ढालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...