टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम का ऐलान, भारत के दो खिलाड़ी शामिल

Kiran Yadav
Updated On:
Most Valuable Team of T20 World Cup 2022 announced, two players from India included

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम का ऐलान, भारत के दो खिलाड़ी शामिल : टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम (Most Valuable Team) का ऐलान हो गया है। इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, इंग्लैंड की टीम से सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के दो और न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में शामिल किया गया है.

हैरान करने वाली बात ये है कि इस टीम में कोई भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल नहीं है. भारतीय टीम के हार्दिक पांड्या को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

इस टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर एलेक्स हेल्स और जोस बटलर को शामिल किया गया है। इन दोनों ओपनर्स का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त रहा है। इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे नंबर पर चुना गया है.

ये भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर इस फॉर्मेट से लेंगे संन्यास, सामने आया बड़ा बयान

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त पारी खेलकर टीम को मैच जिता दिया। इसके अलावा चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को चुना गया है जिनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पांचवें और सिकंदर रजा को छठे नंबर पर चुना गया है। सिकंदर रजा का प्रदर्शन भी जबरदस्त था। ऑलराउंडर के तौर पर इस टीम में पाकिस्तान के शादाब खान और इंग्लैंड के सैम करन को जगह दी गई है। वहीं तेज गेंदबाजों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्त्जे, इंग्लैंड के मार्क वुड और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को शामिल किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप की मोस्ट वैल्यूएबल टीम कुछ इस प्रकार है

एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, शादाब खान, सैम करन, एनरिक नॉर्ट्जे, मार्क वुड और शाहीन शाह अफरीदी। हार्दिक पांड्या (12वां खिलाड़ी)।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...