IPL 2023 के लिए अभ्यास करने उतरे एमएस धोनी, सामने आया वीडियो

Kiran Yadav
Published On:
MS Dhoni came down to practice for IPL 2023, video surfaced

IPL 2023 के लिए अभ्यास करने उतरे एमएस धोनी, सामने आया वीडियो : आईपीएल 2023 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अभ्यास करते नज़र आए हैं। उन्होंने 16वें सीजन से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। धोनी को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अभ्यास करते देखा गया था। उनके एक्सरसाइज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस बार का आईपीएल बेहद खास होगा, क्योंकि पिछली बार टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर थी। इसके अलावा यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी का वही पुराना अंदाज नजर आ रहा है. धोनी अपनी प्रैक्टिस में बड़े शॉट लगाने के साथ डिफेंसिव प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/CnlxQLAhEQ9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=10f06a34-ab7a-4dcb-9392-58dc59050041

ये भी पढ़े : बाबर आजम के पर्सनल तस्वीरें और वीडियो लीक होने के बाद PCB ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में कह दी ये बड़ी बात

इस आईपीएल में फैंस उनके बल्ले से कुछ बेहतरीन पारियां देखने की उम्मीद कर रहे हैं। इस बार आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में होगा, जिससे सभी टीमें अपने होम ग्राउंड पर मैच खेलती नजर आएंगी। ऐसे में चेन्नई को घरेलू मैदान पर खेलते देखना फैंस के लिए काफी सुखद होगा।

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई थी. इसके अलावा टीम की कप्तानी को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. शुरुआती मैचों में रवींद्र जडेजा टीम के कप्तान थे, जिसमें टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं कि अगले सीजन में जडेजा को टीम से रिलीज़ कर देगी लेकिन अंत में सब कुछ ठीक रहा और आईपीएल 2023 सीजन के लिए उन्हें रिटेन कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...