IPL 2023: Eliminator-1 में Mumbai Indians ने दर्ज की शानदार जीत, 81 रनों से हराकर LSG को दिखाया Playoff से बाहर का रास्ता

Ankit Singh
Published On:
MUMBAI INDIANS

IPL 2023 Playoffs की जंग में बीते दिन चेन्नई के ऐतिहासिक मैदान पर Mumbai Indians और Lucknow Super Giants के बीच Eliminator-1 का मैच खेला गया, जिसमें MI Paltan ने LSG के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करते हुए उन्हें Playoff से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसी के साथ मुंबई पलटन अब इस लीग में अगले पड़ाव के लिए क्वालीफाई कर गई है।

MI LSG 2

MI ने LSG को दी 81 रनों से मात

आपको बता दें कि इस मैच की शुरुआत ही मुंबई के पक्ष में हुई थी। सबसे पहले MI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान Rohit Sharma का ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए LSG के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा। भले ही MI के किसी भी प्लेयर ने 50 रनों तक का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन सभी की छोटी-छोटी पारियों ने भी उनकी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में पूरा सहयोग दिया।

oldrp5gqpkknsgky 1684951425

101 रनों पर ढेर हुई LSG

MI द्वारा दिए गए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की टीम शुरुआत से ही काफी लड़खड़ाती दिखी और एक-एक करके लखनऊ के सभी बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। अंत में नतीजा यह हुआ कि पूरी LSG टीम मात्र 101 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई और मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में 81 रनों से जीत दर्ज कर ली।

mi vs gt today match dream 11 prediction

अब Mumbai Indians लेगी Gujarat Titans से टक्कर

गौरतलब है कि Eliminator-1 में इस हार के साथ ही LSG का सफर इस सीजन में यहीं समाप्त हो गया है, जबकि मुंबई अब इस लीग में अपने अगले पड़ाव की तरफ बढ़ चुकी है। बता दें कि अब 26 मई को MI और GT के बीच घमासान होगा और उस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचकर IPL 2023 की ट्रॉफी के लिए Chennai Super Kings से भिड़ेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND W vs BAN W
|

IND W vs BAN W : भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया, 10वीं बार एशिया कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

IND W vs BAN W – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से ...

Shree Charani
|

Shree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 29 मैचों में 50 विकेट लेकर तोड़ा राधा यादव का रिकॉर्ड

Shree Charani – भारत ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ...

Women’s Asia
|

Women’s Asia : भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Women’s Asia – हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। ...

Asia Cup
|

Asia Cup : शेफाली वर्मा के धमाके से फाइनल में पहुंचा भारत, हरमनप्रीत ने इन 2 खिलाड़ियों को बताया जीत का हीरो

Asia Cup – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इंग्लैंड में पाकिस्तान की ओपनिंग ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 36 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ बराबर

Pakistan Cricket – बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया, लगातार 10वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Asia Cup 2026 – हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल ...