बीसीसीआई द्वारा लगातार नजरंदाज किए जाने को लेकर मुरली विजय ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Murali Vijay gave a big reaction to being ignored by the BCCI

बीसीसीआई द्वारा लगातार नजरंदाज किए जाने को लेकर मुरली विजय ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने बीसीसीआई द्वारा लगातार की जा रही नज़रअंदाज़ी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई लगातार उन्हें साइडलाइन कर रहा है लेकिन वह अब भी और क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इसलिए अब वह विदेश जाकर खेल सकते हैं।

मुरली विजय ने डेब्यू करने के बाद कई सालों तक जबरदस्त प्रदर्शन किया और 2018 के ऑस्ट्रेलिया दौरे तक टीम के साथ बने रहे. मुरली विजय उस समय बुरे दौर से गुजर रहे थे और वह बल्ले से फ्लॉप रहे।

इसके बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनके टीम से बाहर होने के बाद उनकी जगह भी भर दी गई और टीम में मयंक अग्रवाल , शुभमन गिल , पृथ्वी शॉ , केएल राहुल और बतौर ओपनर रोहित शर्मा शामिल हो गए।

ये भी पढ़े : बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का किया ऐलान

स्पोर्टस्टार के साथ एक इंटरव्यू में मुरली विजय ने लगातार उनकी अनदेखी करने के लिए बीसीसीआई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,

‘मैं अब बीसीसीआई से थक चुका हूं और विदेशों में मौके तलाश रहा हूं। मैं अब और चुनौतीपूर्ण क्रिकेट खेलना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा,

“भारत में 30 साल बाद लोग आपको 80 साल का समझने लगते हैं। मीडिया भी इसे बहुत अलग तरीके से देखता है। मेरे हिसाब से आप 30 की उम्र में ही शिखर पर होते हैं। फिर भी मुझे लगता है कि मैं अब काफी बेहतर बल्लेबाजी कर सकता हूं। हालांकि, अब मौके उतने नहीं हैं और मुझे बाहर मौके तलाशने पड़े। मेरे हिसाब से आप वही कर सकते हैं जो आपके हाथ में है। आप बाहर की चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते। अब जो हो गया सो हो गया।”

मुरली विजय के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 61 मैचों में 38.29 की औसत से 3982 रन बनाये जिसमे 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है और उनका उच्चतम स्कोर 167 रन है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...