NAM vs OMA: नामिबिया ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, सुपर ओवर में ओमान को दी करारी शिकस्त

Pranjal Srivastava
Published On:
NAM vs OMA

T20 World Cup 2024 के तीसरे मुकाबले में आज सोमवार, 3 जून को नामिबिया और ओमान के बीच इस मेगा टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला गया, जो बेहद ही रोमांचक रहा। इस मुकाबला का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें नामिबिया ने शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में इस जीत के साथ नामिबिया ने इस टूर्नामेंट में अभियान की शुरूआत ही शानदार जीत से की है।

109 रनों पर ढेेर हो गई थी Oman

बता दें कि इस मुकाबले (NAM vs OMA) में टॉस हारने के बाद ओमान पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसके तहत वो बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहते थे, लेकिन मैच की शुरूआती 2 गेंदों पर ही उन्हें लगातार 2 झटके लग गए। दरअसल, ट्रंपलमैन ने ओमान के सलामी बल्लेबाज कश्यप प्रजापति और कप्तान आकिब इलियास को पारी की पहली दो गेंदों पर एलबीडब्लू कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद उन्हें तीसरा झटका भी महज 10 रन के स्कोर पर ही लग गया, जिसके बाद जीशान मसूद 20 गेंदों पर 22 और खालिद ने 39 गेंदों पर 34 रनों की पारी के साथ टीम के लिए शानदार पारियां खेली। हालांकि इसके बाद एक बार फिर ओमान ने विकेट गंवाना शुरू कर दिया, जिसके बदौलत ओमान की पूरी टीम 2 गेंद रहते ही 109 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

टाई हुआ मैच

110 रनों का पीछा करने उतरी नामिबिया को भी पहला झटका तो शून्य पर ही लग गया। हालांकि इसके बाद निकोलस डेविन और जैन फ्रीलिंक ने शानदार साझेदारी की। डेविन ने 31 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली, तो वहीं फ्रीलिंक ने 48 गेंदों पर 45 रन बनाए।

हालांकि इसके बाद नामिबिया के विकटों की लाइन ही लग गई और कोई भी बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़े तक भी ना पहुंच सका। नतीजा ये रहा कि नामिबिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर महज 109 रन बना पाई। ऐसे में ये मुकाबला टाई रहा।

सुपर ओवर में जीती नामिबिया

बता दें कि ये मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर मुकाबला हुआ, जिसमें नामिबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए। हालांकि इसके जवाब में ओमान की टीम महज 10 रन ही बना सकी। ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले में आखिरकार नामिबिया ने इस मैच को अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : 23 अगस्त से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी, जानें क्वार्टर फाइनल से फाइनल तक पूरा शेड्यूल

Duleep Trophy – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने गुरुवार, 20 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ...

Suthar
|

Suthar : IPL के चक्कर में अपनी ताकत न बदलें, पुजारा ने दी युवा स्पिनर को बड़ी सलाह

Suthar – श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। महज 24 साल की ...

Shubman Gill
|

Shubman Gill : अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल की कप्तानी को सराहा, बताया प्रोएक्टिव कप्तान

Shubman Gill – शुभमन गिल अब भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान बन चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ...

AB de Villiers
|

AB de Villiers : विदेशी जमीन पर विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर मानते हैं एबी डिविलियर्स

AB de Villiers – टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और आधुनिक दौर के ...

Gill
|

Gill : पहले 10 टेस्ट में गिल ने की सौरव गांगुली की बराबरी, धोनी नंबर-1

Gill – शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से हराकर दो ...

Azzan Awais
|

Azzan Awais : लीड्स टेस्ट की पहली गेंद पर आउट हुआ पाकिस्तान का बल्लेबाज, 43 साल बाद दोहराया गया इतिहास

Azzan Awais – टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद निराशाजनक होता है। टी20 और ...