न धोनी, न कार्तिक, टी20 मैच खेलने वाला भारत का पहला क्रिकेटर, 90% लोग नहीं जानते, फिल्मों में भी किया काम

Published On:

टी20 मैच खेलने वाला भारत का पहला क्रिकेटर–  महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में भारत को टी20 चैंपियन बनाया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन टी0 इंटरनेशल की शुरुआत इससे पहले हो चुकी थी। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।

भारत ने अपना टी20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। इस मैच में भारत की कप्तानी वीरेंद्र सहवाग ने की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का वो कौन-सा खिलाड़ी है, जिसने पहला टी20 मैच खेला था?

भारत में टी20 क्रिकेट की शुरुआत की बात करते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक जैसे नाम दिमाग में आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत को टी20 वर्ल्ड कप दिला चुके हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के पहले टी20 मैच का हिस्सा थे और 2022 के टी20 विश्व कप में खेलने वाली टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि, इन दोनों में से कोई भी और टी20 मैच खेलने वाला भारत का पहला खिलाड़ी नहीं है।

टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय
इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट 2005 के आसपास होने शुरू हुए थे। 2004 में इस प्रारूप का पहली बार प्रयोग किया गया था। पहला टी20 मैच इंग्लैंड में हुआ था यह काउंटी टीमों के बीच था. दिनेश मोंगिया ने स्टुअर्ट लॉ के रिप्लेसमेंट के रूप में लंकाशर के लिए साइन किया था और टीम के लिए कुछ गेम खेले। इसलिए, वह इस प्रारूप को खेलने वाले पहले भारतीय हैं, क्योंकि इसके दो साल बाद ही अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने इस प्रारूप को खेलना शुरू किया था।

फिल्मों में भी खेल चुके हैं दिनेश मोंगिया
लंकाशर के लिए लीस्टशर के खिलाफ खेलते हुए दिनेश मोंगिया ने पहला टी20 कप खेला था। हालांकि, बाद में दिनेश मोंगिया को इस फॉर्मेट में ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने खेल से संन्यास ले लिया और खुद को राजनीति और कोचिंग की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने फिल्म में भी काम काम किया है। मोंगिया ने ‘कबाब में हड्डी’ नाम की फिल्म में काम किया था।

दिनेश मोंगिया ने वनडे क्रिकेट में बनाया था 10 लाखवां रन
चंडीगढ़ में जन्मे इस बल्लेबाज को 2001 और 2007 के बीच 50 ओवर के प्रारूप में काफी मैच खेलने को मिले, लेकिन वह लगातार परिणाम नहीं दे सके और बाद में उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को टीम में ले लिया गया।

अपने 6 साल के करियर के दौरान मोंगिया ने 159 का एक बड़ा स्कोर बनाया था (गुवाहाटी में जिम्बाब्वे के खिलाफ)। लेकिन मोंगिया की एक पारी को हमेशा याद किया जाता रहा है, इसलिए नहीं कि उन्होंने कुछ विशेष किया बल्कि इसलिए क्योंकि वह अनोखा इतिहास का हिस्सा बन गया।

दरअसल, इस पारी में इंटरनेशनल क्रिकेट का 10 लाखवां रन भारत के दिनेश मोंगिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में बनाया था।

यह भी पढ़े – 5 क्रिकेटर जिन्होंने पिता से ज्यादा कमाया नाम, रिकॉर्ड भी रहे बेमिसाल, दूसरा नाम शॉकिंग

भारत ने जीता था अपना पहला इंटरनेशल टी20 मैच जीता था
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच जीता था। उस वक्त भारत की टीम थी- वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, दिनेश मोंगिया, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, इरफान पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, अजीत आगरकर, श्रीसंत।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...