Asian Games 2023 में Nepal ने रचा इतिहास, मंगोलिया को 273 रनों से मात देकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
Asian Games 2023

चीन के हांगझू में पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में बुधवार को अलग ही अजूबा देखने को मिला। दरअसल, बुधवार यानी 27 सितंबर को Nepal और Mangolia के बीच खेले गए एक टी20 मैच के दौरान नेपाल ने इतिहास रचने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस मैच में नेपाल की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी का नमूूना देखने को मिला, साथ ही नेपाल के 2 बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया। इसके साथ ही मंगोलिया के खिलाफ विशालकाय जीत के साथ नेपाल ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़े: Nepal के इस बल्लेबाज ने जड़ा T20I का सबसे तेज शतक, Rohit Sharma से लेकर David Miller जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Nepal ने नाम दर्ज हुआ T20I क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

इस मैच में नेपाल ने पहले धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान ही कर दिया। दरअसल, नेपाल के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में 315 रनों का पीछा करने उतरी Mangolia की टीम को नेपाल ने महज 41 रनों पर ही ढेर कर दिया। ऐसा करते हुए नेपाल ने इस मैच में 273 रनों से विशाल जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि नेपाल की ये जीत टी20 इंटरनेशनल मैच के इतिहास में सबसे बड़े अंतर की जीत है।

ये भी पढ़े: World Cup 2023 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम में मचा बवाल, जानें कप्तान ने क्यों किया विश्व कप खेलने से मना?

नेपाल के बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा

आपको बता दें कि नेपाल के इस विशालकाय जीत का क्रेडिट उनके 2 स्टार बल्लेबाजों को जाता है, जिन्होंने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े दिग्गजों को भी फेल कर दिया। दरअसल, इस मैच में नेपाल के 20 वर्षीय बल्लेबाज Dipendra Singh ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 9 गेंदों पर 8 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ दिया, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने ऐसा करते हुए Yuvraj Singh के 12 गेंद में अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ये भी पढ़े: World Cup 2023 से पहले Team India की बल्लेबाजी देख उड़ गए इस दिग्गज खिलाड़ी के होश, बाकी टीमों को दे दी ये चेतावनी

वहीं इसके अलावा नेपाल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 19 वर्षीय Kushal Malla ने महज 34 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। कुशल ने मंगोलिया के खिलाफ 50 गेंदों पर 137 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 12 छक्के शामिल हैं। बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड Rohit Sharma और David Miller के पास था, जिन्होंने 35 गेंदों में ये कारनामा किया था। हालांकि कुशल ने 34 गेंदों में शतक जड़कर उनका रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...