Asian Games 2023 में दिखा Nepal का भौकाल, मंगोलिया के खिलाफ लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Pranjal Srivastava
Published On:
Asian Games 2023

बुधवार को चीन के हांगझू में पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में Asian Games 2023 के पुरुष प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। ये मैच Nepal और Mangolia के बीच खेला गया, जिसमें नेपाल की टीम ने मंगोलिया को 273 रनों से मात देते हुए एक ही मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस मैच में नेपाल की टीम ने धमाकेदार खेल प्रदर्शन किया और एक साथ कई इतिहास रच दिए।

ये भी पढ़े: World Cup 2023 से पहले Team India की बल्लेबाजी देख उड़ गए इस दिग्गज खिलाड़ी के होश, बाकी टीमों को दे दी ये चेतावनी

नेपाल बनी T20 मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम

आपको बता दें कि इस मैच में नेपाल ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकासान पर 314 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है। T20 में इससे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 278/3 का स्कोर बनाया था।

ये भी पढ़े: क्रिकेट ग्राउंड पर फुटबॉल खेलना Mushfiqur Rahim को पड़ा भारी, खुद को ही कर लिया क्लीन बोल्ड, Watch Video!

T20 में सबसे बड़े रनों के अंतर से जीत

इस मैच में नेपाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 314 रन तो बनाए ही, साथ ही उन्होंने मंगोलिया को महज 41 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। ऐसा करते हुए नेपाल ने इस मैच में 273 रनों से विशाल जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि नेपाल की ये जीत टी20 इंटरनेशनल मैच के इतिहास में सबसे बड़े अंतर की जीत है।

ये भी पढ़े: 16 साल बाद धव्स्त हुआ Yuvraj Singh का रिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने महज 9 गेंद में जड़ दिया अर्धशतक

Kushal Malla ने जड़ा T20I का सबसे तेज शतक

आपको बता दें कि इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के बल्लेबाज Kushal Malla ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, कुशल ने इस मैच में महज 34 गेंदों में शतक जड़ दिया। इससे पहले इस रिकॉर्ड पर Rohit Sharma, AB Diviliers और Sudesh Vikramashekara का संयुक्त रूप से नाम दर्ज था। हालांकि कुशल ने मंगोलिया के खिलाफ मैच में टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक जड़ दिया है।

ये भी पढ़े: World Cup 2023 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम में मचा बवाल, जानें कप्तान ने क्यों किया विश्व कप खेलने से मना?

Dipendra Singh ने तोड़ा Yuvraj Singh का रिकॉर्ड

नेपाल के 23 वर्षीय बल्लेबाज Dipendra Singh ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए। दीपेंद्र सिंह इस पारी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड Team India के पूर्व खिलाड़ी Yuvraj Singh के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2007 टी20 विश्व कप के दौरान युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...