Big Bash League 2023 में दिखा टॉस का नया तरीका, सिक्के की जगह उछाला गया बल्ला, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Big Bash League 2023

गुरूवार यानी 7 दिसंबर को Big Bash League 2023 का शानदार आगाज हुआ। इस लीग में पहला मुकाबला ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के दमदार ऑलराउंडर Glenn Maxwell और विपक्षी टीम के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे तो कुछ ऐसा देखने को मिला, जो चर्चा का केंद्र बन गया।

दरअसल, इस मैच में टॉस के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो आपने आजतक यही देखा होगा कि मैच से पहले सिक्का उछालकर टॉस होता है और बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला किया जाता है। हालांकि इस मैच के दौरान टॉस करने का एक नया तरीका देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सिक्के की जगह बल्ला उछालकर हुआ टॉस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में टॉस इस वजह से चर्चा में रहा, क्योंकि मुकाबले के टॉस के लिए सिक्के का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि उसकी जगह बल्ले को उछालकर टॉस का फैसला किया गया। सुनने में काफी अजीब लग रहा होगा, लेकिन यही सच है। इस मैच में टॉस के दौरान सिक्के की जगह बैट को उछाला गया। इस वाक्ये को देखकर मैच प्रेजेंटर भी खुद को हंसने से रोक नहीं सकी।

ओपनिंग मुकाबले में ही मैक्सवेल की टीम को मिली हार

बता दें कि इस मुकाबले में मैक्सवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला उनपर ही भारी पड़ गया। दरअसल, ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना दिए। इस दौरान मैक्सवेल की टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई और उन्हें 20 ओवर में 215 रनों का लक्ष्य मिला। इस दौरान ब्रिसबेन की तरफ से मुनरो ने सबसे ज्यादा 99 रनों की नाबाद पारी खेली।

वहीं इसके जवाब में मेलबर्न स्टार्स की पूरी टीम 15.1 ओवर में 111 रनों पर ही ढेर हो गई। मैक्सवेल की टीम के सभी बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उनकी टीम में सबसे ज्यादा स्कोर हिल्टन ने बनाया, जो कि 16 गेंदों पर 33 रनों का था। नतीजा ये रहा कि मैलबर्न स्टार्स को इस टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में ही 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...