चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ एडम मिल्ने भारत दौरे से बाहर

Kiran Yadav
Published On:
New Zealand fast bowler Adam Milne out of India tour due to injury

चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ एडम मिल्ने भारत दौरे से बाहर : न्यूज़ीलैंड ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में बदलाव किया हैं। चोट के चलते तेज़ गेंदबाज़ एडम मिल्ने सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी , अगर वह सीरीज में भारत और पाकिस्तान दोनों जगह खेलते हैं तो उन्हें 16 दिन में छह वनडे खेलने होंगे और उनके लिए यह एक बड़ा जोखिम हो सकता है। अब उनकी जगह टीम में ब्लेयर टिकनर को शामिल किया गया है. टिकनर इस समय पाकिस्तान दौरे पर न्यूज़ीलैंड टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़े : ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के सामने नहीं टिकती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, खूबसूरती में उर्वशी को देती है मात

मिल्ने पूरी तरह से फिट नहीं – न्यूज़ीलैंड चीफ सिलेक्टर

न्यूजीलैंड टीम के चीफ सेलेक्टर गेविन लारसेन ने एडम मिल्ने की इंजरी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर उन्होंने कहा,

“एडम ने आगामी एकदिवसीय दौरे में गेंदबाजी पर भार को लेकर चिंता व्यक्त की। हमने उनसे बात की और उसके बाद यह तय हुआ कि एक के बाद एक वनडे सीरीज के लिए उनकी तैयारी इतनी अच्छी नहीं होगी और इसलिए उनके लिए खेलना जोखिम भरा होगा। हम उस ईमानदारी की सराहना करते है।

जिसके साथ उन्होंने हमें बताया कि वह टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाएंगे और टीम को निराश नहीं करना चाहते। इसलिए हमने ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया क्योंकि वह भी जानता है कि पिच पर कैसे हिट करना है और मिल्ने जैसी गेंदबाज करते है। इसके अलावा वह पहले से ही पाकिस्तान दौरे पर मौजूद है और वहां के हालात से अच्छी तरह वाकिफ है। “

आपको बता दे न्यूज़ीलैंड की टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है , जहां दो टेस्ट, तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। उसके बाद न्यूज़ीलैंड की टीम भारत दौरा करेगी जहां उसे तीन वनडे और तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 18 जनवरी से शुरू होगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...