World Cup 2023 से पहले न्यूजीलैंज को लगा बड़ा झटका, सर्जरी के कारण इस दिग्गज गेंदबाज का खेलना मुश्किल

Pranjal Srivastava
Published On:
Tim Southee

इस साल ODI World Cup 2023 का आयोजन भारत में किया जाना है, जिसके लिए सभी टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। अक्टूबर में शुरू होने वाले इस महाघमासान के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि इस बीच वर्ल्ड कप 2023 से पहले न्यूजीलैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़े: ICC Ranking में Mohammed Siraj ने लगाई लंबी छलांग, बन गए दुनिया के नंबर 1 वनडे गेंदबाज

Tim Southee की चोट बनी मुश्किल

दरअसल, टीम के दिग्गज और अनुभवी गेंदबाज Tim Southee का वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल लग रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट के जरिए पता लगा है कि वो अपनी अंगूठे की चोट और फ्रैक्चर से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इसलिए वर्ल्ड कप से पहले ही उनका सर्जरी कराना बेहद जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़े: क्रिकेट स्टार्स ने भी खास अंदाज में मनाई Ganesh Chaturthi 2023, ऐसे दी लोगों को बधाई, Watch Photos!

World Cup 2023 से पहले वापसी कर सकते हैं Tim Southee

आपको बता दें कि मौजूदा मिली रिपोर्ट के मुताबिक Tim Southee की सर्जरी गुरुवार को होनी है और टीम को उम्मीद है कि वो अभी भी वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि उनके दाहिने हाथ का अंगूठा डिस्लोकेट हो गया था और वो अंगूठे के फ्रैक्चर से भी जूझ रहे हैं। उन्हें ये चोट इंग्लैंड दौरे के समय लगी थी, जिसके बाद अब उन्होंने सर्जरी करवाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़े: Sanju Samson: टीम में सेलेक्ट ना होने और सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच Sanju Samson ने पहली बार किया रिएक्ट, कही ये बात

न्यूजीलैंड के कोच ने कही ये बात

गौरतलब है कि Tim Southee जैसे दिग्गज और अनुभवी गेंदबाज का टीम में होना वो भी वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होगा। ऐसे में न्यूजीलैंड के कोच ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, “टिम स्पष्ट रूप से हमारी टीम में एक बेहद अनुभवी और महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और हम उन्हें इस विश्व कप अभियान का हिस्सा बनने का हर मौका देना चाहते हैं।”

ये भी पढ़े: वाटरबॉय बनकर भी Virat Kohli ने जीता फैंस का दिल, एक्टिंग देख दर्शक भी नहीं कंट्रोल कर पाए अपनी हंसी, Watch Video!

Kane Williamson भी लंबे समय बाद होंगे टीम का हिस्सा

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान Kane Williamson ने भी कमर कस ली है और वो काफी लंबे समय की चोट के बाद वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम में उनकी वापसी वाकई टीम के लिए एक अच्छा संकेत साबित हो सकती है और इसके साथ ही वो भी यही चाहेंगे कि Tim Southee विश्व कप 2023 से पहले टीम में वापसी कर जाएं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...