“नहीं खाने का नहीं है हाथ…”, MS Dhoni खिला रहे थे घोड़े को चने, जानवर की इस हरकत ने किया रोकने पर मजबूर

Pranjal Srivastava
Published On:
MS Dhoni

Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने भले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं आई है। फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। इन दिनों धोनी पूरी तरह से अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। कभी वो बाइक राइड करते हैं, तो कभी कार की सवारी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं।

इसी कड़ी में अब माही का घोड़े के प्रति भी प्यार देखने को मिला है, जिसकी कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि MS Dhoni घोड़े और उसके बच्चे को चने खिलाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान घोड़ा कुछ ऐसा करता है, जिसके बाद कैप्टन कूल उसे मना करने और रोकने पर मजबूर हो जाते हैं।

“नहीं खाने का नहीं है हाथ…”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे माही के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी घोड़े का मुंह सहला रहे होते हैं, तभी वो उनका हाथ चाटने लगता है और इसके बाद खाने जा रहा होता है। ऐसे में माही अपना हाथ पीछे करते हुए कहते हैं, “नहीं खाने का नहीं है हाथ…”।

माही के हर एक वीडियो की तरह ही इस वीडियो पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, ‘धोनी का जानवरों के प्रति प्यार एक अलग ही लेवल का है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।’

IPL 2024 में होगी MS Dhoni की वापसी!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि इसके बावजूद वो IPL में CSK की तरफ से खेलते रहे हैं। पिछले साल उनकी अगुवाई में Chennai Super Kings छठी बार आईपीएल चैंपियन भी बनी थी। वहीं खबरें आ रही हैं कि आगामी सीजन में भी CSK की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करते नजर आएंगे। खासकर CSK के रिटेन हुए खिलाड़ियों में माही का नाम भी शामिल है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...