NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने भी कर दिया बड़ा उलटफेर, 84 रनों से दी न्यूजीलैंड को मात

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs AFG

T20 World Cup 2024 के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर दिया है। दरअसल, अफगान टीम ने कीवियों को इस रोमांचक मुकाबले में 84 रनों की मात दे दी है। अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 75 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। साथ ही न्यूजीलैंड के नाम इस टूर्नामेंट का सबसे कम स्कोर का ठप्पा भी लग गया है।

Rahmanullah Gurbaz की तूफानी पारी

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की तरफ से तूफानी शुरूआत देखने को मिली, जिसमें Rahmanullah Gurbaz और Ibrahim Zadran ने मिलकर टीम के लिए अहम रन जोड़े। जादरान जहां 41 गेंदों पर 44 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए, तो वहीं दूसरी तरफ गुरबाज टिके रहे और उन्होंने 56 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन ठोक डाले।

इसके अलावा Azmatullah ने भी 13 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि इसके बाद अफगान टीम का कोई बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका। हालांकि गुरबाज और जादरान की तूफानी पारी के बदौलत हीं अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

75 रनों पर ढेर हुई New Zealand

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करना न्यूजीलैंड जैसी टीम के लिए कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन हुआ इसका उलटा हीं। दरअसल, पूरी न्यूजीलैंड टीम महज 75 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। आलम कुछ ऐसा रहा कि न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। वहीं Glenn Philips 18(18) और Matt Henry 12(17) के अलावा कोई बल्लेबाज 10 रन तक भी नहीं बना पाया।

न्यूजीलैंड के लिए ये हार बेहद ही शर्मनाक रही, जिसमें उन्हें अफगान टीम के खिलाफ 84 रनों से शिकस्त खानी पड़ी। इस दौरान अफगान टीम के Rashid Khan और Fazalhaq Farooqi ने 4-4 विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...