NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ंत से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण ओपनिंग टेस्ट मैच से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs AUS

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज का आगाज 29 फरवरी से होने जा रहा है, जिसके लिए दोनों ही टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। हालांकि इस मुकाबले से पहले ही अब कीवी टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, न्यूजीलैंड टीम का स्टार बल्लेबाज चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग टेस्ट मैच से बाहर हो गया है।

चोट के कारण ओपनिंग टेस्ट नहीं खेलेंगे Devon Conway

बता दें कि चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से जो कीवी खिलाड़ी बाहर हुए हैं उनका नाम है – Devon Conway, जो कीवी टीम के बेहतरीन ओपनर हैं। दरअसल, टेस्ट सीरीज के पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसके दूसरे मैच के दौरान ही कॉन्वे को अंगूठे में चोट लगी थी। इस चोट के बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे और उनकी जगह पर हेनरी निकोल्स को मौका मिला था।

वहीं इसके बाद कॉन्वे तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर रहे थे। ऐसे में ये सोचा जा रहा था कि उनकी चोट सोच से ज्यादा गंभीर है। अब इस बीच Devon Conway टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। एक बार फिर उनकी जगह टीम मेें हेनरी निकोल्स को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि पहले टेस्ट से कॉन्वे का बाहर रहना न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की करारी हार

बता दें कि टेस्ट सीरीज से पहले कीवी टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज में जहां कीवी टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा वहीं दूसरी तरफ कंगारू टीम जबरदस्त फॉर्म में नजर आई। नतीजा ये रहा कि इस टी20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम कर लिया।

अब पहले टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि कब कॉन्वे की चोट ठीक होगी और वे मैदान पर वापसी करेंगे। ऐसे में अब बस उनके जल्दी रिकवरी की कामना की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल कॉन्वे 1 सप्ताह के मेडिकल उपचार से गुजरेंगे और इसके बाद ही उनकी चोट पर कोई जानकारी सामने आ सकेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...