NZ vs PAK: 6,4,4,4,6… कीवी बल्लेबाज ने शाहीन अफरीदी की करदी कुटाई, 1 ओवर में ठोक डाले 24 रन

Ankit Singh
Published On:
NZ vs PAK

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 12 जनवरी को ऑकलैंड में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के सामने कोई कमाल नहीं दिखा पाए। यहां तक कि पाक टीम के टी20 कप्तान और तेज गेंदबाज Shaheen Shah Afridi भी कीवी बल्लेबाजों के सामने पानी मांगते दिखे।

कीवी बल्लेबाजों ने शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की। खासकर कीवी टीम के युवा बल्लेबाज Finn Allen ने शाहीन अफरीदी की जमकर खबर ली। एलन ने शाहीन अफरीदी के एक ओवर में ही छक्के-चौकों की बारिश कर दी और महज 6 गेंदों में 24 रन ठोक डाले। एलन ने अफरीदी की रफ्तार का जवाब अपने बल्ले की ताकत से दिया और अफरीदी जैसे स्टार गेंदबाज के भी पसीने छुड़ा दिए।

Finn Allen ने उड़ाए शाहीन अफरीदी के होश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीन टीम की तरफ से तीसरा ओवर Shaheen Afridi लेकर आए और इस दौरान उनके सामने स्ट्राइक पर थे न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज Finn Allen। अफरीदी की पहली ही गेंद पर एलन ने जोरदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर एलन ने चौकों की हैट्रिक लगाई और पांचवी गेंद पर एक और छक्का जड़ दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद डॉट रही।

हालांकि इसके बावजूद इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि एलन ने अफरीदी की पहली 5 गेंदों पर ही 24 रन निकाल दिए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे। बता दें कि इस मैच में फिन एलन ने महज 15 गेंदों का सामना करते हुए 233.33 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

पहले ओवर में अफरीदी हिट दूसरे में फ्लॉप

बता दें कि इस मैच के पहला ओवर भी ग्रीन टीम के लिए अफरीदी ही डालने आए, लेकिन पहले ओवर में वो काफी किफायती साबित हुए। दरअसल, पहले ओवर में उन्होंने महज 1 रन ही खर्च किया और साथ ही Devon Conway जैसे स्टार बल्लेबाज का विकेट भी हासिल कर लिया। हालांकि इसके बाद दूसरे ओवर में फिन एलन ने सारे किए कराए पर पानी फेर दिया और 24 रन ठोक डाले।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...