Mitchell Starc की घातक इनस्विंगर का सामना नहीं कर पाए Ollie Pope, सोचने से पहले हवा में उड़ गया मिडिल स्टंप, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Mitchell Starc

England और Australia के बीच Ashes 2023 का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 28 जूस से खेला जा रहा है, जो अब काफी रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है। दरअसल, इस मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ना सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाजी बल्कि घातक गेंदबाजी का नजारा भी देखने को मिल रहा है।

919cfca0 187c 11ee bffe 007b4be4ab41 1

ऐसे में बात अगर घातक गेंदबाजी की हो और Mitchell Starc का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है? इस मैच के दौरान उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें दुनिया का सबसे घातक गेंदबाज क्यों कहा जाता है? इस मैच की पहली इनिंग में स्टार्क ने 3 इंग्लिश बल्लेबाजों को तो अपना निशाना बनाया ही। इसी के साथ दूसरे मैच में तो उन्होंने Ollie Pope का मिडिल स्टंप ही हवा में उड़ा दिया।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023 में Joe Root के बल्ले से निकला एक और शतक

Fz9uV FWIAA90c5

Ollie Pope को Mitchell Starc ने दिखाया अपना पावर

आपको बता दें कि इस मैच के चौथे दिन दमदार बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरे इंग्लिश बल्लेबाज Ollie Pope के सामने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins ने Mitchell Starc  को गेंद थमाई और इसका पूरा फायदा उन्हें मिला, क्योंकि इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर स्टार्क ने पोप को क्लीन बोल्ड कर दिन में ही तारे दिखा दिए। स्टार्क की ये गेंद इतनी खतरनाक थी की पोप को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनके स्टंप हवा में उड़ गए।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023: महज 2 रन से शतक से चूके Ben Duckett, पहले मैच में भी रन बनाने में रहे थे नाकाम

Starc ने घातक इनस्विंगर से उखाड़ा Ollie Pope का मिडिल स्टंप

दरअसल, स्टार्क अपनी ओवर की पहली ही गेंद पर पोप को डरा चुके थे और अगली गेंद तो उन्होंने ऐसी डाल दी कि ओली पोप कुछ सोच समझ ही नहीं पाए और उनका मिडिल स्टंप हवा में लहराते हुए दूर जाकर गिरा। दरअसल, मिचेल स्टार्क ने ऐसी घातक इनस्विंगर डाली जो ग्राउंड पर टप्पा खाते ही अंदर घुस गई और पोप इस गेंद को रोक तक नहीं पाए और कमर सीधे करते ही रहे गए, तब तक स्टार्क की गेंद उनका मिडिल स्टंप उड़ाकर ले गई। 

F0CoXokWwAAN8 9

मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच में जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार 416 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रनों पर ही समाप्त हो गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी के बाद इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे हासिल कर पाने में इंग्लिश टीम नाकामयाब रही और महज 317 रनों के स्कोर पर पूरी टीम ढेर हो गई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 43 रनों से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...