On This Day : जब धोनी के बल्ले से निकली आग और अपने करियर की खेली सर्वश्रेष्ठ पारी

Kiran Yadav
Published On:
On This Day: When Dhoni's bat caught fire and played the best innings of his career

On This Day : जब धोनी के बल्ले से निकली आग और अपने करियर की खेली सर्वश्रेष्ठ पारी : भारतीय क्रिकेट में आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन टीम इंडिया को एक ऐसा खिलाड़ी मिला था जिसने भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप (टी 20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) और 1 चैंपियन ट्रॉफी जीती थी। जिनका नाम है महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, आज ही के दिन साल 2005 में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले ने आग उगली थी। उन्होंने इसी साल अप्रैल 2005 में वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़कर पाकिस्तान के खिलाफ दस्तक दी थी, लेकिन 31 अक्टूबर 2005 को धोनी ने ऐसा कारनामा किया, जिसके आगे हर कोई झुक गया.

जब धोनी के बल्ले से निकली आग
एमएस धोनी के बल्ले से आए बवंडर ने श्रीलंका को उड़ा दिया और साथ ही ऐसा लग रहा था कि भारत को एक मजबूत विकेटकीपर बल्लेबाज मिल गया है, जो तेज पारी खेल सकता है और टीम को जीत दिला सकता है। एमएस धोनी ने 145 गेंदों में 15 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 183 रन बनाए। भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता।

ये भी पढ़े : सूर्यकुमार यादव के खेल में कमज़ोरी निकालना बेहद मुश्किल, न्यूज़ीलैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान ने दिया बयान

पारी में 10 छक्के और 15 चौके शामिल

धोनी उस दिन एक अलग ही लय में थे। सहवाग के आउट होने के बाद भी वह तेज बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। फिर 145 गेंदों में 183 रनों की पारी खेलकर टीम ने 4 ओवर पहले ही जीत लिए. धोनी ने इस रन चेज का अंत भी छक्के के साथ किया। माही ने अपनी पारी में 15 चौके और 10 छक्के लगाए। टीम को जीत की ओर ले जाने वाले धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दरअसल साल 2005 में श्रीलंकाई टीम सात मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी और तीसरे मैच के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी. अपना शतक पूरा करने के बाद एमएस धोनी ने हाथ में बल्ला पकड़कर गोली के रूप में जश्न मनाया।

एमएस धोनी ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा

धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी खेलकर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली मई 1999 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 183 रन पर आउट हो गए थे। धोनी ने नाबाद होकर यह रिकॉर्ड बनाया।

कैप्टन कूल के नाम से महशूर है धोनी

श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। धोनी एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो शीर्ष क्रम से सातवें नंबर तक भारत को जिताने में सबसे आगे रहे हैं और मैच फिनिशर भी रह चुके हैं। फैंस उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जानते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...