IND vs Pak: एक बार फिर बारिश ने रोका भारत-पाकिस्तान का मैच, अब रिजर्व डे पर ऐसे होगा मुकाबला

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

Asia Cup 2023 के तहत श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा सुपर 4 का मैच एक बार फिर बारिश के कारण बीच में ही रोकना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भारत को पहला मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलना था, लेकिन उस समय भी बारिश ही दुश्मन बन गई थी। वहीं अब एक बार फिर बारिश ने मैच का सारा मजा किरकिरा कर दिया है।

ये भी पढ़े: Dhanashree नहीं बल्कि ये है Yuzvendra Chahal का पहला प्यार, 6th क्लास में ही हार बैठे थे दिल

हालांकि इस मैच के पहले से ही बारिश की संभावना थी, जिसके तहत ACC ने खास तौर पर इस मैच के लिए रिजर्व डे का फैसला किया था, जो आखिरकार काम आ ही गया। दरअसल, बारिश के दौरान मैच को सूखाने के कई इंतजाम किए गए, लेकिन अंत में आखिरकार इस मैच को रिजर्व डे के लिए ही टालना पड़ा। आज यानी 10 सितंबर को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर का मैच खेला है। ऐसे में अब ये मैच कल यानी 11 सितंबर को दोबारा यही से शुरू होगा।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023: एक बार फिर IND vs PAK मैच में बारिश डालेगी खलल, मौसम विभाई ने जताई 90% बारिश की आशंका

IND vs Pak मैच में भारतीय टीम ने की थी दमदार शुरुआत

आपको बता दें कि पिछले मैच की गलतियों से सीखते हुए भारतीय टीम ने इस बार खेल में सुधार किया और आज के मैच में जबरदस्त शुरुआत की। दरअसल, टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करने आए Rohit Sharma और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए ही शतकीय पार्टनरशिप करते हुए भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दी।

हालांकि बारिश ने मैच बीच में ही रोक दिया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी थी। जहां एक तरफ मैच से पहले ही Shreyas Iyer बैक इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए, तो उनकी जगह KL Rahul को जगह दी गई। वहीं दूसरी तरफ Mohammed Shami की जगह Jasprit Bumrah को टीम में शामिल किया गया था।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मैच में जहां रोहित शर्मा ने 49 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए तो वहीं शुभमन गिल ने भी 52 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। इस तरह बारिश के कारण मैच रुकने से पहले 24.1 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 147 रनों का रहा। वहीं अब ये मैच कल यानी 11 सितंबर को वहीं से शुरू होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...