“ऐसी हरकत एक नालायक ही कर सकता है…”, कामरान अकमल की माफी के बावजूद ठंडा नहीं हुई Harbhajan Singh का गुस्सा, कही ये बात

Pranjal Srivastava
Published On:
Harbhajan Singh

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीटर बल्लेबाज इन दिनों अर्शदीप सिंह पर दिए गए एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, कामरान अकमल ने IND vs PAK मैच के दौरान अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के समय सिख धर्म को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर भारतीय टीम का पूर्व स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा।

इस टिप्पणी के बाद कामरान अकमल ने हरभजन और सिख धर्म के लोगों से माफी तक मांगी, लेकिन इसके बावजूद हरभजन सिंह की नाराजगी समाप्त नहीं हो रही है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर हरभजन ने एक बार फिर कहा है कि ऐसी हरकत एक नालायक ही कर सकता है।

Harbhajan Singh ने फिर कामरान अकमल को लगाई लताड़

बता दें कि कामरान अकमल ने IND vs PAK मैच को लेकर एक टीवी डिबेट में अर्शदीप सिंह के बारे में बात करते हुए सिख धर्म पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था , “कुछ भी हो सकता है… 12 बज गए हैं। किसी सिख को नहीं देना चाहिए 12 बजे ओवर।” वहीं इस बयान के बाद हरभजन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कामरान अकमल की लताड़ लगाई थी।

वहीं अब हरभजन ने एक बार फिर कामरान के बयान को लेकर उन्हें नालायक करार दे दिया है। दरअसल, हरभजन सिंह ने हाल ही में ANI से बात करते हुए कहा, “बहुत ही बेतुका बयान और बहुत ही बचकानी हरकत और ऐसी हरकत जो एक नालायक ही कर सकता है। इसको मैं क्या कहूं, क्योंकि इनके जितना मुंह लगो उतना ही खुद को ये नीचे गिराएंगे। ये समझदार लोग नहीं हैं, जिनके बारे में हम बात करें। कामरान अकमल क्रिकेटर होने के नाते या इंसान होने के नाते उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी भी कौम या धर्म के बारे में अपशब्द बोलने या मजाक उड़ाने की जरूरत नहीं है।”

बता दें कि Harbhajan Singh ने आगे कहा, “पहले तो मैं कामरान अकमल से ये पूछना चाहूंगा कि तुम्हें सिखों का इतिहास भी पता है? सिख कौन होते हैं और सिखों ने क्या क्या काम किए हैं? आपकी कौम को बचाने के लिए। आपकी माताओं को बहन को और सबको बचाने के लिए। ये जो आप बोलते हो 12 बज जाएंगे, ये मजाक का मुद्दा नहीं है। ये उनसे पूछिए जो आपके पूर्वज थे कि 12 बजे सिख हमला बोलते थे उन मुगलों के ऊपर और आपकी माताओं और बहनों को बचाकर लाते थे। इसीलिए बकवास करनी बंद करें और अपने आप से काम रखिए। दोबारा टिप्पणी करने की कोशिश भी नहीं करें। माफी मांग ली अच्छी बात है, जल्दी समझ आ गई। लेकिन दोबारा किसी भी सिख या धर्म पर टिप्पणी करने की कोशिश नहीं करें।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...