PAK vs AFG Asian Games: एशियन गेम्स के फाइनल में नहीं होगा IND vs PAK मैच, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पाक को दी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
PAK vs AFG

भारत में खेले जा रहे World Cup 2023 के साथ-साथ फैंस की नजरें चीन में खेले जा रहे Asian Games 2023 पर भी टिकी हुई थीं। विश्व कप में IND vs PAK का मुकाबला 14 अक्टूबर को होना है, लेकिन इससे पहले फैंस एशियन गेम्स में IND vs PAK की भिड़ंत देखने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन फैंस का ये सपना सेमीफाइनल मुकाबले में ही टूट गया है।

जहां एक तरफ Team India ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है, तो वहीं दूसरी तरफ Pakistan को Afghanistan ने सेमीफाइनल मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने फाइनल में एंट्री मार ली है, जहां वो भारत के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेलेगी। वहीं पाकिस्तान इस फाइनल मुकाबले से बाहर हो गया है, जिसका मतलब है कि इस टूर्नामेंट में फैंस अब IND vs PAK मुकाबला नहीं देख पाएंगे।

PAK vs AFG मैच में अफगानिस्तान ने मारी बाजी, पाकिस्तान का टूटा सपना

आपको बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए और पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 115 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद 116 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी अफगानिस्तान की टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला और अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल किया।

ऐसे में पाकिस्तान को इस मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान का फाइनल में इंडिया से मुकाबला करने का सपना चूर-चूर हो गया।

7 सितंबर को IND vs AFG में होगा फाइनल मुकाबला

बता दें कि भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मेें बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री की, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने मात दे दी, जिसके बाद अब इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत होती नजर आएगी। ये मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...