PAK vs BAN Pitch Report: आज कोलकाता में पाकिस्तान का सामना करेगी बांग्लादेश, जानें ईडेन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

Ankit Singh
Published On:
PAK vs BAN Pitch Report

World Cup 2023 का 31वां मुकाबला आज मंगलवार यानी 31 अक्टूबर को Pakistan और Bangladesh के बीच खेला जाना है। ये मैच कोलकाता के Eden Gardens में दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें इस समय विश्व कप में बेहद खराब स्थिति से गुजर रही हैं।

ऐसे में ये मैच जीतकर दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करती नजर आएंगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अबतक 6-6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से जहां पाकिस्तान को 2 में जीत, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं बांग्लादेश को महज 1 में जीत मिल पाई है, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वो एक-दूसरे को मात देकर अपनी ताकत साबित करना चाहेंगे। ऐसे में आइए मैच से पहले जान लेते हैं ईडेन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों की चलती है या गेंदबाज बाजी मारते हैं –

PAK vs BAN Pitch Report: ईडेन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाज मारेंगे बाजी या गेंदबाजों का दिखेगा जलवा

आपको बता दें कि ईडेन गार्डन्स की पिच को क्रिकेट खेलने के लिए परफेक्ट पिच माना जाता है, क्योंकि इस पिच पर शुरुआत में तो तेज गेंदबाजों का बोलबाता होता है और बल्लेबाजों को उनकी गेंद का सामना करने में आफत आती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और गेंद पुरानी होती है। पिच का मिजाज बदल जाता है और बल्लेबाजों की चांदी हो जाती है।

इस पिच पर बल्लेबाज रन भी बरसाते हैं और दूसरी तरफ गेंदबाज भी विकटों की लड़ी लगाते हैं। इस पिच पर सर्वाधिक स्कोर 404 रनों का रहा है, जबकि न्यूनतम स्कोर 63 रनों का रहा है। ऐसे में ईडेन गार्डन्स की पिच पर दोनों ही टीमों को संभल कर और रणनीति के साथ खेलना होगा।

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

World Cup 2023 के लिए बांग्लादेश की स्क्वाड

शाकिब अल हसन (C), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (VC), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...