PAK vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली पहली जीत, 7 विकेट से कनाडा को दी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
PAK vs CAN

T20 World Cup 2024 में लगातार 2 शुरूआती हार के बाद पाकिस्तान को आखिरकार अपनी पहली जीत मिल ही गई है। बीती रात न्यूयॉर्क में कनाडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 7 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की, जो उनके लिए इस मेगाटूर्नामेंट की पहली जीत भी थी। इससे पहले पाकिस्तान को पहले USA और फिर भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

कनाडा ने पाकिस्तान को दिया था 107 रनों का लक्ष्य

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PAK vs CAN मुकाबले में कनाडा पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान उनकी शुरूआत बेहद खराब रही। कनाडा की तरफ से ओपनिंग करने उतरे Aaron Johnson के अलावा अगले 5 बल्लेबाज 5 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। वहीं दूसरी तरफ जॉनसन एक तरफ से टिके रहे और उन्होंने 44 गेंदों पर 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके अलावा सिर्फ साद बिन जफर (10) और कलीम सना (13) ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया। हालांकि कोई बल्लेबाज 15 रनों का आंकड़ां भी पार नहीं कर सका। ऐसे में कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए।

7 विकेट से जीता पाकिस्तान

107 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने तेज शुरूआत करने की कोशिश की। इस दौरान Saim Ayub महज 6 रन पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद Muhammad Rizwan और कप्तान Babar Azam ने कमाल की पारियां खेली। रिजवान ने जहां 53 गेंदों पर 53 रन बनाए, तो वहीं बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। ऐसे में पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में ही 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...