Faheem Ashraf : बाबर और रिजवान के बिना पाकिस्तान की हार, फहीम अशरफ का ईमानदार जवाब

Atul Kumar
Published On:
Faheem Ashraf

Faheem Ashraf – त्रिकोणीय सीरीज में मंगलवार का दिन पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अफगानिस्तान ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 18 रन से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार थमा दी।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 151 रन ही बना पाई। अगर आख़िर में हारिस रऊफ ने 16 गेंदों में 34 रनों की नाबाद आतिशी पारी नहीं खेली होती, तो हार का अंतर और बड़ा हो सकता था।

बाबर-रिजवान को लेकर फहीम अशरफ का बयान

मैच के बाद जब ऑलराउंडर फहीम अशरफ से पूछा गया कि क्या उन्हें टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की कमी खली, तो उनका जवाब बेहद दिलचस्प था। उन्होंने कहा—
“देखिए, मैच के दौरान सिर्फ स्कोर और बॉल की गिनती याद रहती है। घरवालों की भी याद नहीं आती, तो आप हमारे साथियों की बात कर रहे हैं। दिमाग में बस यही चलता है कि पाकिस्तान को कैसे जीत दिलानी है।”

यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बाबर और रिजवान को हाल ही में खराब फॉर्म के कारण टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था। दोनों न तो एशिया कप की टीम का हिस्सा हैं और न ही फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की योजनाओं में शामिल दिख रहे हैं।

अफगानिस्तान की शानदार बल्लेबाजी

मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए।

  • सेदुकुल्लाह अटल – 45 गेंदों पर 64 रन
  • इब्राहिम जारदान – 45 गेंदों पर 65 रन

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही।

  • फखर जमान – 25 रन
  • सलमान आगा (कप्तान) – 20 रन
  • हारिस रऊफ – 34* रन (16 गेंद)

बाकी बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके और टीम 151 रन पर सिमट गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...