Asia Cup 2025 : नगारवा का वर्ल्ड रिकॉर्ड बरकरार – लेकिन अयूब और सैमसन पहुंचे दूसरे नंबर पर

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं। बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाले अयूब का बल्ला इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी रन नहीं उगल पाया है।

भारत, ओमान और यूएई के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों में वह लगातार तीन बार पहली गेंद पर 0 पर आउट हुए। इससे पाकिस्तान की बल्लेबाजी और भी कमजोर दिखी।

सैम अयूब की शर्मनाक फॉर्म

यूएई के खिलाफ अयूब दो गेंद खेलकर शून्य पर लौटे, जबकि भारत और ओमान के खिलाफ वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इस तरह पिछली 6 पारियों में से यह चौथा मौका है जब वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों उनकी खराब तकनीक और मानसिक मजबूती पर सवाल उठा रहे हैं।

2025 में पांच बार ‘डक’

सैम अयूब की यह नाकामी सिर्फ एशिया कप तक सीमित नहीं है। दरअसल, वह साल 2025 में अब तक कुल 5 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की बराबरी कर ली है, जो साल 2024 में 5 बार टी20 इंटरनेशनल में शून्य पर आउट हुए थे।

रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज

टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा के नाम है। नगारवा साल 2024 में 6 बार बिना रन बनाए पवेलियन लौटे थे। इस लिस्ट में अब सैम अयूब और संजू सैमसन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...