Asia Cup 2025 : पाकिस्तान के लिए करो या मरो मैच – यूएई से होगी टक्कर

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम बॉयकॉट की अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। भारतीय खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की भूमिका पर आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने धमकी दी थी कि अगर रेफरी नहीं हटे तो वे टूर्नामेंट से हट जाएंगे।

लेकिन आईसीसी ने साफ शब्दों में उनकी मांग ठुकरा दी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल दिया और अब टीम 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलने उतरेगी।

पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच

पाकिस्तान और यूएई दोनों की ग्रुप-स्टेज में स्थिति एक जैसी है। दोनों ने 2-2 मैच खेलकर 1-1 जीत दर्ज की है। ऐसे में आज का मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसा होगा।

  • अगर पाकिस्तान जीतता है तो सुपर 4 में भारत के साथ क्वालीफाई करेगा।
  • अगर हार जाता है तो यूएई सुपर 4 का टिकट काट लेगा।

रेफरी बदलने का निर्णय

आईसीसी ने PCB की धमकी को नजरअंदाज किया, लेकिन पाकिस्तान को थोड़ा “चेहरा बचाने” का मौका मिल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान-यूएई मुकाबले के लिए एंडी पाइक्रॉफ्ट की जगह रिची रिचर्डसन रेफरी होंगे।

मोहसिन नकवी ने ली सरकार से सलाह

इंडिया टुडे की रिपोर्ट बताती है कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चर्चा की। लंबी बातचीत के बाद यह तय हुआ कि टीम एशिया कप का बहिष्कार नहीं करेगी।

हालांकि, नाराज़गी जताने के लिए पाकिस्तान ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया और केवल आईसीसी एकेडमी में ट्रेनिंग की।

अगर नहीं खेलता पाकिस्तान…

अगर पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैदान में नहीं उतरता तो उसे वॉकओवर देना पड़ता और उसका एशिया कप अभियान वहीं खत्म हो जाता। यूएई सीधे सुपर 4 में पहुँच जाता। ऐसे में PCB के पास विकल्प ही नहीं बचा था।

भारत से एकतरफा हार झेलने के बाद अब पाकिस्तान की टीम के लिए “करो या मरो” की स्थिति है। जीतने पर अगले रविवार भारत से एक और मुकाबला पक्का है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...