Pakistan Team को मिला नया बल्लेबाजी कोच, पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर ने संभाली जिम्मेदारी

Ankit Singh
Published On:
Pakistan Team

Pakistan Team में बदलाव का दौर समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। विश्व कप 2023 के बाद से ही पाक टीम में उथल-पुथल का सिलसिला शुरू हो गया था, जो अबतक जारी है। कई नए बदलावों के बाद अब हाल ही में पाकिस्तान टीम ने एक और बदलाव का ऐलान किया है और वो है टीम के बल्लेबाजी कोच को लेकर। दरअसल, पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच के रुप में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर को नियुक्त कर लिया गया है।

कौन होगा Pakistan Team का नया बल्लेबाजी कोच?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान टीम में हो रहे लगातार फेरबदल के बाद अब टीम के बल्लेबाजी कोच को भी बदल दिया गया है। बता दें कि अब ये जिम्मेदारी इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर Adam Hollioake को सौंपी गई है। एडम होलिओकने इंग्लैंड के लिए 1996 में वनडे और 1997 में टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए महज 4 टेस्ट और 35 वनडे इंटरनेशनल खेले।

इस दौरान वनडे क्रिकेट में उनके नाम  606 रन और 32 विकेट दर्ज हैं। हालांकि फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में होलिओक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें कि होलिओक ने जहां फर्स्ट क्लास में 9376 बनाए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 5984 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास में 120 जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 352 विकेट लिए थे। 

पाकिस्तान टीम में हुए कई बदलाव

विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान टीम में उथल-पुथल मची हुई है। टीम में एक के बाद एक हो रहे बदलाव से सभी हैरान हैं। पहले तो इंजमाम उल हक ने चीफ सेलेक्टर की पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ये जिम्मेदारी वाहब रियाज को दी गई। वहीं इसके बाद मोहम्मद हफीज को डायरेक्टर व हेड कोच जबकि उमर गुल को टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया।

इसके बाद बाबर आजम के इस्तीफा देने पर पाकिस्तान टीम को 2 नए कप्तान मिले। जहां टी20 और वनडे की कप्तानी Shaheen Shah Afridi को दी गई, तो वहीं टेस्ट की अगुवाई Shan Masood के हाथों में रही। वहीं अब बल्लेबाजी कोच के पद की जिम्मेदारी एडम होलिओक को सौंपी गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...