अगले साल विश्वकप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम ,पीसीबी के प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

Kiran Yadav
Published On:
Pakistan team will not come to India to play World Cup next year, PCB chief made a big announcement

अगले साल विश्वकप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम ,पीसीबी के प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान : भारतीय टीम के अगले साल एशिया कप में पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बात कही थी . इस पर पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने बयान दिया है.

रमीज राजा ने कहा है कि अगर टीम इंडिया हमारे देश में खेलने नहीं आती है तो पाकिस्तानी टीम भी अगले साल भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं जाएगी.

पाकिस्तानी चैनल उर्दू न्यूज से बात करते हुए रमीज राजा ने कहा कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आती है तो हम वहां वर्ल्ड कप खेलने नहीं जाएंगे.

हमारी तरफ से भी आक्रामकता जारी रहेगी। रमीज राजा ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान इसमें नहीं खेलेगा तो कौन देखेगा. रमीज राजा ने कहा कि हमारा स्टैंड भी है कि हम वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे.

ये भी पढ़े : जादरान की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत अफ़ग़ानिस्तान ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया

गौरतलब है कि कुछ समय पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए अगले साल पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.

इसके बाद से पीसीबी की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की आपात बैठक बुलाने का भी अनुरोध किया था।

पाकिस्तान में खेलने के लिए भारतीय टीम को भारत सरकार के फैसले पर निर्भर रहना होगा। अगर भारत सरकार मना करती है तो टीम इंडिया वहां नहीं जाएगी.

भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों ने क्रिकेट के रिश्तों में खटास ला दी है। भारत सरकार भी कहती रही है कि क्रिकेट और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...