पाकिस्तानी फैन ने रेत पर बनाई विराट कोहली की बड़ी तस्वीर

Kiran Yadav
Published On:
Pakistani fan made big picture of Virat Kohli on sand

पाकिस्तानी फैन ने रेत पर बनाई विराट कोहली की बड़ी तस्वीर :भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज विराट कोहली के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। विराट कोहली की बल्लेबाजी के दीवाने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हैं, जिसका उदाहरण हमें हाल ही में देखने को मिला. जब पाकिस्तान के बलूचिस्तान के एक कलाकार ने समुद्र तट पर रेत पर विराट कोहली का विशाल चित्र बनाया है।

उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और भारत की ओर से उन्हें इस कलाकृति के लिए खूब प्यार भी मिल रहा है.

बलूचिस्तान के समीर शौकत ने विराट कोहली का रेत पर तस्वीर बनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और उन्होंने बताया है कि यह हमारी तरफ से भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को तोहफा है.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने 82 रन की तूफानी और मैच जिताने वाली पारी खेली थी.

ये भी पढ़े : चोट के बाद नई भूमिका में नज़र आएंगे डैरिल मिचेल

इसके बाद से दुनियाभर में उनके चाहने वाले बढ़ गए हैं और अपने-अपने तरीके से उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे और टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

विराट कोहली की फॉर्म पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं चल रही थी. उन्हें टी20 फॉर्मेट छोड़ने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे के बाद लंबा ब्रेक और एशिया कप में शानदार प्रदर्शन अब टी20 वर्ल्ड कप में भी नजर आने लगा है. क्रिकेट प्रशंसकों का मानना ​​है कि विंटेज विराट वापस आ गया है और अब वह इस टूर्नामेंट में सभी टीमों के लिए एक बड़ा खतरा साबित होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...