Shahid Afridi : इरफान पठान बनाम शाहिद अफरीदी 2006 का किस्सा बना नया विवाद

Atul Kumar
Published On:
Shahid Afridi

Shahid Afridi – भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के रिश्ते हमेशा विवादों और किस्सों से भरे रहे हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2006 के पाकिस्तान दौरे का एक किस्सा साझा किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने फ्लाइट में शाहिद अफरीदी को करारा जवाब देकर चुप करा दिया था।

लेकिन अब इस पर शाहिद अफरीदी ने पलटवार करते हुए इरफान के बयान को झूठा करार दिया है और आमने-सामने बात करने की चुनौती दी है।

अफरीदी का जवाब

इरफान पठान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अफरीदी ने कहा—

“मैं उसको मर्द मानता हूं जो आमने-सामने बातें करे। वह पीठ पीछे बातें करता है। अगर मेरी आंखों में आंखें डालकर कहेगा तभी मैं जवाब दूंगा। मैं उसके झूठ का जवाब कैसे दूं?”

अफरीदी ने यह भी आरोप लगाया कि इरफान पठान खुद को “महान भारतीय” साबित करने की कोशिश कर रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं।

इरफान पठान का किस्सा

इरफान पठान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 2006 में कराची से लाहौर की फ्लाइट के दौरान शाहिद अफरीदी ने उनके बालों से खेलते हुए कहा, “बच्चे कैसा है”।

इस पर इरफान भड़क गए और जवाब में उन्हें “कुत्ते का गोश्त खाया हुआ है तभी भौंक रहे हो” कह दिया। इरफान का दावा था कि इसके बाद अफरीदी गुस्से से लाल हो गए लेकिन चुप रह गए और पूरी फ्लाइट खामोश हो गई।

एशिया कप के बीच बढ़ा विवाद

यह बयान ऐसे समय आया है जब एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर माहौल पहले से ही तनावपूर्ण है। अफरीदी ने साफ कहा कि वह तभी प्रतिक्रिया देंगे जब इरफान सामने आकर बात करेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...