PBKS vs GT Toss Update: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या गुजरात के खिलाफ मैच जीतकर कर पाएगी वापसी

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs GT Toss Update

Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच आज रविवार यानी 21 अप्रैल को चंडीगढ़ के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में शाम साढ़े 7 बजे से IPL 2024 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच की ये भिड़ंत काफी अहम है, क्योंकि दोनों ही टीमें फिलहाल टॉप 4 में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

इस सीजन में अबतक दोनों ही टीमोंं ने 7-7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से PBKS को 2 मुकाबलों में जीत और 5 में हार मिली है और फिलहाल वो प्वाइंट टेबल में 9वें पोजीशन पर है। तो वहीं दूसरी तरफ GT को 3 मैचों में जीत जबकि 4 में हार मिली है और वो फिलहाल 8वें पोजीशन पर है।

इस बीच चंडीगढ़ में दोनों कप्तानों की मौजूदगी में इस मुकाबले का टॉस भी हो चुका है, जिसमें पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सी टीम जीत के ट्रैक पर वापस लौट पाती है।

पिच रिपोर्ट

चंडीगढ़ स्टेडियम की पिच पर अबतक महज 3 ही आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल देखा गया है, जिसकी वजह से यहां खेले गए मुकाबलों में खूब छक्के-चौकों की बारिश हुई है। ऐसे मेंं जाहिर तौर पर इस पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है।

इस ग्राउंड पर अबतक कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है। हालांकि इस पर खेले गए घरेलु मैचों के आंकड़ें देखे तो इस पिच पर स्पिनर्स और पेसर दोनों को लगभग बराबर ही मदद मिलती है। ऐसे में यहां बल्लेबाजों के लिए स्कोर खड़ा करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। हालांकि इसके बावजूद थोड़ा संभलकर बल्लेबाज यहां बड़े शॉट्स भी खेल पाते हैं।

हेड टू हेड

कुल मुकाबले – 4

गुजरात टाइटंस ने जीते – 2

पंजाब किंग्स ने जीते – 2

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स – प्रभसिमरन सिंह/अथर्व ताइदे, रिले रोसौव, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह [इम्पैक्ट: हरप्रीत भाटिया]

गुजरात टाइटंस – शुबमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद/अज़मतुल्लाह उमरजई, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर [इम्पैक्ट: शाहरुख खान/साई किशोर ]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...