PCB : शान मसूद की छुट्टी; PCB ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का किया ऐलान

Atul Kumar
Published On:
PCB

PCB – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा फैसला शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को दोबारा टीम की कमान सौंपने का रहा। बाबर करीब तीन साल बाद एक बार फिर पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

पाकिस्तान की टीम पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी।

शान मसूद की कप्तानी का खराब रिकॉर्ड पड़ा भारी

शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, लेकिन इस दौरान टीम को सिर्फ चार जीत मिली, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने आखिरी सात टेस्ट मैच लगातार गंवाए, जो पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास में किसी भी कप्तान के लिए सबसे लंबी हार की श्रृंखला मानी जा रही है।

आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास में किसी भी कप्तान ने अपने पहले 16 टेस्ट मुकाबलों में 12 हार नहीं झेली थी।

बाबर आजम को फिर मिली जिम्मेदारी

पीसीबी ने एक बार फिर बाबर आजम पर भरोसा जताया है।

बाबर ने अब तक पाकिस्तान की कप्तानी में 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें—

  • 10 मैच जीते
  • 6 मैच हारे
  • 4 मैच ड्रॉ रहे

बतौर टेस्ट कप्तान उनका 50 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रहा है, जो शान मसूद के मुकाबले कहीं बेहतर माना जा रहा है।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

पाकिस्तान की टीम पहले वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज

  • 25-29 जुलाई – पहला टेस्ट, ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, तारूबा
  • 2-6 अगस्त – दूसरा टेस्ट, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन

इसके बाद पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मुकाबले खेलेगा।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

  • 19-23 अगस्त – पहला टेस्ट, लीड्स
  • 27-31 अगस्त – दूसरा टेस्ट, लॉर्ड्स
  • 9-13 सितंबर – तीसरा टेस्ट, बर्मिंघम

चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

पीसीबी ने आगामी दौरे के लिए कई नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है।

पहली बार टेस्ट टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं—

  • अली उस्मान (लेफ्ट आर्म स्पिनर)
  • मुहम्मद अवैस जफर (बल्लेबाज)
  • उबैद शाह (तेज गेंदबाज)
  • मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर बल्लेबाज)

इन खिलाड़ियों के पास पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का सुनहरा अवसर होगा।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

  • बाबर आजम (कप्तान)
  • आमिर जमाल
  • अब्दुल्ला फजल
  • अली उस्मान
  • अज़ान अवैस
  • इमाम-उल-हक
  • खुर्रम शहजाद
  • मोहम्मद अब्बास
  • मोहम्मद अली
  • मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर)
  • मुहम्मद अवैस जफर
  • मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर)
  • साजिद खान
  • सलमान अली आगा
  • शान मसूद
  • उबैद शाह

इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

वेस्टइंडीज दौरे वाली टीम के अलावा सऊद शकील को 17वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि उनका चयन फिटनेस पर निर्भर रहेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Kapil Dev
|

Kapil Dev : कपिल देव ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- हर कैदी को मिलनी चाहिए मानवीय सुविधाएं

Kapil Dev – भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता ...

T20 Tri-Series
|

T20 Tri-Series : त्रिकोणीय T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, सिकंदर रजा संभालेंगे कप्तानी

T20 Tri-Series – जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका और मेजबान नामीबिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय ...

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : शाहबाज अहमद का दलीप ट्रॉफी में तूफानी प्रदर्शन, 167 रन के बाद 3 विकेट

Duleep Trophy – भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी ...

Tendulkar
|

Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के नाम से वायरल हुई 2027 वर्ल्ड कप की फर्जी टीम, आकाश चोपड़ा ने खोली पोल

Tendulkar – 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चा शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ...

Jurel
|

Jurel : ध्रुव जुरेल ने 99 से 100 तक पहुंचने में खेलीं 13 गेंदें, अश्विन-मुरली विजय की खास लिस्ट में बनाई जगह

Jurel – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी ...

BCCI
|

BCCI : युवा खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, सट्टेबाजी और फिक्सिंग से बचाने की होगी जिम्मेदारी

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपनी नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को सिर्फ खिलाड़ियों के चयन तक सीमित नहीं रखना चाहता। नई ...