PCB का फूट गया भांडा, वरिष्ट खिलाड़ी ने कहा – बोर्ड नहीं चाहता कि हम विश्व कप जीतें, मच गया नया बवाल

Ankit Singh
Published On:
Pakistan Cricket

World Cup 2023 में पाकिस्तान टीम की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। दिग्गज खिलाड़ियों की चोट की मारी पाकिस्तान टीम को एक के बाद एक झटके देखने को मिल रहे हैं। इधर पाकिस्तान टीम के विश्व कप में हार का सिलसिला और आलोचनाओं का रथ रुक नहीं रहा कि दूसरी तरफ पाकिस्तान में भी जमकर बवाल मचा हुआ है। टीम के खिलाड़ियों की आलोचना सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि पाकिस्तान टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी भी कर रहे हैं।

इस बीच पाकिस्तान के एक वरिष्ट खिलाड़ी ने PCB पर गंभीर आरोप लगा दिया है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मचा दी है। दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी वरिष्ट खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट पर आरोप लगाते हुए कह दिया है कि बोर्ड खुद ही नहीं चाहता है कि पाकिस्तान विश्व कप जीते और ऐसा इसलिए ताकि वो अपने हिसाब से फैसले कर सकें।

वरिष्ट खिलाड़ी ने PCB पर लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के एक वरिष्ट खिलाड़ी ने अपना नाम सामने ना आने की शर्त पर क्रिकबज से बात करते हुए PCB का भांडाफोर कर दिया है। दरअसल, खिलाड़ी ने कहा है कि, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि हम वर्ल्ड कप 2023 में फेल हो जाएं। वे चाहते ही नहीं हैं कि हम वर्ल्ड कप जीतें, ताकि वह अपनी मन के मुताबिक टीम में बदलाव कर सकें और यह तय कर सकें कि कौन सा खिलाड़ी टीम में रहेगा और कौन कप्तानी करेगा।”

पाकिस्तान क्रिकेट पर लगातार मंडरा रहे विवादों के बादल

आपको बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट पर विवादों के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक पाकिस्तान क्रिकेट टीम को झटके लग रहे हैं। दरअसल, एक तरफ पाकिस्तान टीम की विश्व कप में नाकामयाबी से सभी परेशान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हाल ही में बाबर आजम की प्राइवेट चैट को मीडिया में रिलीज होने को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ था।

इसके साथ ही इस घमासान की आग अभी ठंड़ी हुई भी नहीं थी कि इस बीच पीसीबी के चीफ सेलेक्टर और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में हर दिन पाकिस्तान क्रिकेट में कोई ना कोई नया बवाल मचता नजर आ रही रहा है, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बहुत बुरी खबर है।

सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है पाकिस्तान

विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालिया स्थिति की बात करें तो बाबर सेना इस टूर्नामेंट के सेेमीफाइनल से लगभग बाहर हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में बाबर सेना को अबतक खेले गए 6 मुकाबलों में 4 हार जबकि महज 2 जीत मिली है। इस टूर्नामेंट में पाक टीम अभी महज 4 अंक के साथ सांतवें स्थान पर है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...