Mohammed Shami की सर्जरी के बाद PM Modi ने की जल्दी रिकवरी की कामना, बोलें – ‘आप विजय पा लेंगे’

Pranjal Srivastava
Published On:
Mohammed Shami

भारतीट क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Mohammed Shami काफी लंबे समय से अपनी चोट को लेकर जूझ रहे थे। उन्हें एंकल में चोट लगी थी, जिसके बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वहीं अब आखिरकार शमी ने अपनी एंकल की सर्जरी करवा ली है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल अपनी तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी थी।

वहीं अब उनकी सर्जरी के बाद PM Modi ने भी ट्वीट करके मोहम्मद शमी की सर्जरी पर रिएक्ट किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए शमी की जल्दी रिकवरी की कामना की है और साथ ही कहा है कि ‘आप विजय पा लेंगे’। शमी की सर्जरी पर पीएम मोदी का ट्वीट आते ही यह वायरल हो गया है। 

Mohammed Shami की सर्जरी पर PM Modi ने क्या कहा?

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने सोमवार को अपने एंकल की सर्जरी करवाई और आज यानी मंगलवार को पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए इसपर रिएक्ट किया है। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि, मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप उस साहस के साथ इस चोट पर विजय पा लेंगे।

क्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होगी शमी की वापसी?

गौरतलब है कि इस सर्जरी के बाद अब मोहम्मद शमी का IPL 2024 में खेल पाना लगभग नामुमकिन है। वहीं अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि क्या शमी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वापसी कर पाएंगे या नहीं? जाहिर तौर पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शमी की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला था। वो सबसे कम मैच खेलते हुए भी सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए थे। ऐसे में फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी उनकी वापसी की कामना कर रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...