प्रधानमंत्री शाबाज़ शरीफ ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की खास दावत, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Kiran Yadav
Published On:
Prime Minister Shabaz Sharif organized a special feast for the players of Pakistan and England, shared photos on social media

प्रधानमंत्री शाबाज़ शरीफ ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की खास दावत, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें : 17 सालो बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया। इंग्लैंड ने सितम्बर के महीने में पाकिस्तान में सात मैचों की टी20 सीरीज़ खेली थी ,जहां उन्होंने 4-3 सीरीज में जीत दर्ज़ की।

उसके बाद दिसंबर महीने में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए फिरसे पाकिस्तान का दौरा किया। हाल ही में रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत दर्ज़ की।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। सीरीज का दूसरा मैच 9 दिसंबर से मुल्तान में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट से पहले बीती रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों टीमों के लिए अपने आवास पर एक खास दावत का आयोजन किया।

जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों समेत टीम के स्टाफ मेंबर भी शामिल हुए है। पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की भी इस दौरान मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : इस दिन खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल,आईसीसी ने दी बड़ी अपडेट

डिनर के अवसर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने रावलपिंडी में इंग्लैंड को मिली शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, इंग्लैंड की टीम इस जीत की हकदार थी।

साथ में उन्होंने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि, पाक टीम मुल्तान टेस्ट में जरूर वापसी करेगी। शरीफ ने 17 सालों बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के दौरे पर आने के लिए भी धन्यवाद किया।

वहीं इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस दावत में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन शरीफ ने स्टोक्स का पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों को डोनेशन देने के लिए आभार जताया।

इस शानदार दावत के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपनी टीम के कप्तान बाबर आजम को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। दावत के मौके पर ली गई गई कुछ तस्वीरें पीसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों को शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा,

“इस्लामाबाद में पीएम हाउस में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के लिए डिनर का आयोजन किया गया।”

आपको बता दे सीरीज़ का दूसरा टेस्ट 9 दिसंबर को मुल्तान पर खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...