IND vs AUS मैच में R Ashwin ने रच दिया इतिहास, Anil Kumble का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त

Ankit Singh
Published On:
R Ashwin

Team India के स्टार स्पिनर R Ashwin को लगभग 20 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे क्रिकेट में खेलने का मौका दिया गया है और इस दौरान वो नए कीर्तिमान हासिल करने में लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में तो अश्विन महज 1 सफलता हासिल कर पाए थे, लेकिन रविवार को इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे मेें R Ashwin ने 3 विकेट लेकर साबित कर दिया की वो किसी से कम नहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़े: Virat Kohli बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी, Cristiano Ronaldo और Messi को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचे King Kohli

R Ashwin ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में IND vs AUS दूसरे वनडे के दौरान Ravichandran Ashwin ने 7 ओवर मेें 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने David Warner 53(39), Marnus Labuschagne 27(31) और Josh Inglis 6(9) रनों पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही अश्विन भारत के लिए एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़े: IND vs AUS: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बरसे Shubman Gill, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

R Ashwin ने तोड़ा Anil Kumble का रिकॉर्ड

दरअसल, Ravinchandran Ashwin ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 144 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज स्पिनर Anil Kumble को पीछे छोड़ा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 142 विकेट चटकाए थे। वहीं उनके अलावा भारत के एक और दिग्गज गेंदबाज Kapil Dev ने भी पाकिस्तान के खिलाफ 141 विकेट लेकर ये कारनामा हासिल किया था। हालांकि अश्विन ने इन सभी को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़े: इंदौर में भी बजा Team India का डंका, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर किया सीरीज पर कब्जा

20 महीने बाद अश्विन ने की है वनडे में वापसी

आपको बता दें कि अश्विन के लिए ये सफलता इसलिए जरुरी है, क्योंकि उन्होंने लगभग 20 महीने बाद वनडे क्रिेकेट में वापसी की है। यहां तक कि Asia Cup 2023 में भी उन्हें जगह नहीं दी गई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले Axar Patel के चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम में मौका दिया गया और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबकी उम्मीदों को सही साबित कर दिखाया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...