राहुल द्रविड ही रहेंगे Team India के हेड कोच, BCCI ने स्टाफ मेंबर्स के कार्यकाल को लेकर भी लिया बड़ा फैसला

Ankit Singh
Published On:
Team India

World Cup 2023 की समाप्ति के साथ ही भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर Rahul Dravid का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका था, जिसके बाद से ही लगातार टीम के नए हेड कोच को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे। राहुल की जगह VVS Laxman को हेड कोच बनाने की बात भी की जा रही थी। हालांकि अब आखिरकार भारत के हेड कोच को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। 

दरअसल, BCCI ने निर्णय किया है कि Rahul Dravid ही भारतीय टीम के हेड कोच रहेंगे और उनका कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही बीसीसीआई ने तमाम स्टाफ मेंबर्स का कार्यकाल बढ़ाने का भी फैसला किया है। ऐसे में अब तमाम अटकलों पर ब्रेक लग गया है और ये तय हो गया है कि राहुल ही Team India के हेड कोच रहेंगे।

BCCI ने हेड कोच और स्टाफ मेंबर्स का कार्यकाल बढ़ाया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ये घोषणा की है, जिसमें कहा गया है कि, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मुख्य कोच श्री राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ (सीनियर पुरुष) के लिए अनुबंध के विस्तार की घोषणा की। हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के बाद उनके अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने श्री राहुल द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।”

वहीं इसके अलावा BCCI ने अपनी घोषणा में आगे कहा है कि, “बोर्ड भारतीय टीम को तैयार करने में श्री द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है और उनकी असाधारण व्यावसायिकता की सराहना करता है। बोर्ड एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप में उनकी अनुकरणीय भूमिकाओं के लिए श्री वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना करता है। अपनी प्रसिद्ध ऑन-फील्ड साझेदारियों के समान, श्री द्रविड़ और श्री लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।