BAN vs NZ मैच मेंं बारिश ने डाली खलल, ग्राउंड गीला होने के कारण रोका गया मैच 

Pranjal Srivastava
Published On:
BAN vs NZ

आज यानी 21 सितंबर से Bangladesh और New Zealand के बीच होने वाली वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच के शुरू होते ही ग्राउंड गीला होने के कारण मैच को रोकना पड़ा है। बांग्लादेश के Sher-e-Bangla स्टेडियम में खेला जा रहा ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ था, जिसमें न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी, लेकिन इस बीच 4 ओवर का खेल होने के बाद ही बारिश होने लगी। ऐसे में मैच रोक दिया गया।  

ये भी पढ़े:  कभी पेट पालने के लिए सड़कों से कूड़ा उठाते थे Chris Gayle, फिर ऐसे पलटी किस्मत, जानें गेल के संघर्ष की पूरी कहानी 

Wet Outfield के कारण रोका गया BAN vs NZ मैच 

आपको बता दें कि इस मैच के शुरू होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम 4 ओवर में 9 रन ही बना पाई थी कि बीच में बारिश ने खलल डाल दी और मैच को बीच मेंं ही रोकना पड़ा। इसके कुछ देर बार बारिश तो रूक गई और कवर्स को भी हटा लिया गया। हालांकि कई जगहों पर मैदान गीला पाया गया। ऐसे में गीले मैदान के कारण मैच को थोड़ी और देर के लिए स्थगित किया गया है।  

ये भी पढ़े:   गेंद डालकर खुद ही बाउंड्री तक बॉल के पीछे भागे Mohammed Siraj, नमूना देख हंसते रह गए Virat Kohli और Shuman Gill

कैसी है Sher-e-Bangla की पिच रिपोर्ट?  

बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला के पिच की बात करें तो इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद प्राप्त होती है। पिछले 5 मुकाबलों में 68 में से 44 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं तथा 24 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। ऐसे में यहां स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला हो सकता है। इस पिच पर पहली पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान नजर आया है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 237 रन है।

ये भी पढ़े:  IND-W vs ML-W में बारिश के कारण मैच रद्द होने के बावजूद भी Asian Games के सेमीफाइनल में कैसे पहुंची Team India? जानें पूरा समीकरण 

वहीं ये पिच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सपोर्ट करती है, क्योकि इस पिच पर 60% मुकाबल पहले बल्लेबाजी करते हुए ही जीते गए हैं। ही जीते गए हैं। वहीं दूसरी पारी में इस पिच पर स्पिन और तेज गेंदबाजों को काफी मदद प्राप्त होती है, जिससे बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।    

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...